Biopharma shakti Scheme:  Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हेल्थ सेक्टर को बड़ी राहत दी है। BioPharma Shakti Scheme के तहत कैंसर, डायबिटीज और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की दवाएं सस्ती होंगी। जानें इस स्कीम के फायदे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 1 फरवरी को बजट पेश किया। इस बजट में हेल्थ पर खासा ध्यान दिया गया। वित्त मंत्री सीतारमरण ने न केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा का ध्यान रखा बल्कि कैंसर और डायबिटीज की दवाओं की इम्पोर्ट ड्यूटी माफ कर सस्ता करने की घोषणा की। बजट में बायोफार्मा शक्ति स्कीम की खास चर्चा रही। इस स्कीम के तहत नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों पर ध्यान दिया गया। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बायोलॉजिक दवाएं कम कीमत पर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में 'बायोफार्मा शक्ति' स्कीम अनाउंस की। इस स्कीम के तहत 10,000 करोड़ रुपये के बजट से भारत को बायोफार्मा हब बनानेकी बात की गई। वित्त मंत्री ने कहा कि भारत में बीमारियों का बोझ नॉन-कम्युनिकेबल बीमारियों, जैसे कि डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इन बीमारियों के इलाज के लिए दवाओं का सस्ता होना जरूरी है। बायोफार्मा हब में धीमी गति से बढ़ने वाली दवाओं के बारे रिसर्च की जाएगी। इसके साथ ही 3 नेशनल इंस्टीट्यूट भी तैयार किए जाएंगे, तो इस पर काम करेंगे। 

और पढ़ें: Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट

बायोफार्मा शक्ति स्कीम से क्या होंगे फायदे?

  • बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित होगा, जहां मेडिसिंस का घरेलू उत्पादन होगा।
  • 1000 से ज्यादा मान्यता प्राप्त इंडिया क्लिनिकल ट्रायल्स साइट्स का नेटवर्क भी बनाएगा।
  • गरीब और मध्यम वर्ग कम खर्च में कैंसर, डायबिटीज और ऑटोइम्यून बीमारियों का इलाज करा सकेंगे।
  • बाहर से आने वाली दवाओं पर निर्भरता घट जाएगी।
  • भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाने में मदद मिलेगी। 

भारत में क्या है कैंसर और डायबिटीज का हाल?

भारत डायबिटीज का घर बन चुका है और देश को सस्ते इलाज की जरूरत है। ICMR-INDIAB के अनुसार, भारत में लगभग 10.1 करोड़ से अधिक लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। भारत में डायबिटीज के इलाज का 1 साल का औसत सीधा खर्च लगभग ₹15,000 से ₹35,000 के बीच आता है। खर्चे में दवाएं मुख्य रूम से शामिल हैं। कैंसर की दवाओं में 1 साल में लाखों खर्च हो जाते हैं। ऐसे में कैंसर के साथ डायबिटीज की दवाएं सस्ती होने से राहत मिलेगी।

और पढ़ें: Budget 2026: इनकम टैक्स जस का तस, कैंसर दवाओं पर छूट, 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर; बजट के 10 बड़े ऐलान