- Home
- Lifestyle
- Health
- फ्रिज में रखा खाना है खतरनाक! काटने पड़ सकते है हाथ-पैर, जानें कितने घंटे बाद खाना हो जाता है खराब
फ्रिज में रखा खाना है खतरनाक! काटने पड़ सकते है हाथ-पैर, जानें कितने घंटे बाद खाना हो जाता है खराब
फूड डेस्क: सब्जी से लेकर फलों और पके हुए भोजन को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इन्हें फ्रिज में रखा जाता है। लोगों को लगता है कि इससे खाना काफी समय तक ताजा बना रहता है। लेकिन क्या जानते हैं ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, हाल ही में ब्रिटेन में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां फ्रिज में रखा बासी खाना (Stale food) खाने पर एक युवक के दोनों पैर काटने पड़े और हाथों की उंगलियां भी शरीर से अलग करनी पड़ीं। ऐसे में हम आपको बताते हैं, कि फ्रिज (fridge) में रखे खाना आपके लिए कैसे नुकसानदायक हो सकता है....(File Photos)

क्या है पूरा मामला
इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार, जेसी नाम के युवक ने रात को रेस्तरां से लाया चिकन और नूडल्स अगले दिन खा लिया। इसे रातभर फ्रिज में रखा गया था, इसे खाने के बाद जेसी की तबियत अचानक बिगड़ गई और उसे तेज बुखार आ गया। आनन-फानन में जेसी का दोस्त उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां उसकी हार्ट रेट अचानक से बढ़कर 166 बीट प्रति मिनट हो गई।

क्यों काटने पड़े हाथ-पांव
फ्रिज में रखा रेस्तरां का चावल, चिकन और नूडल्स खाने से उसकी त्वचा बैंगनी रंग की होने लगी और जिसके बाद जांच में सामने आया कि जेसी एक बैक्टीरियल इंफेक्शन से संक्रमित हो गया है, जिससे उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है और उनका खून भी जमने लगा है। इसके बाद शरीर में सेप्सिस फैलने लगा तो उसके घुटने के नीचे के पैर और हाथों की उंगलियां काटनी पड़ी।
क्या होता है सेप्सिस
सेप्सिस एक ऐसी स्थिति है, जहां खून या अन्य ऊतकों में हानिकारक सूक्ष्मजीवों की उपस्थिति में शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। सेप्सिस तब होता है जब संक्रमण आपके पूरे शरीर में एक चेन रिएक्शन को ट्रिगर करता है। सेप्सिस की ओर ले जाने वाले संक्रमण अक्सर फेफड़े, यूरीन वाली जगह, त्वचा या हाथ-पैर से शुरू होते हैं। समय पर उपचार नहीं मिलने से इससे ऑर्गन फेलियर और मौत तक हो सकती है।
26 दिनों तक रहा बेहोश
बताया जा रहा है कि जिस युवक को यह बीमारी हुई वह कभी शराब का सेवन नहीं करता था। हालांकि, कभी-कभी वह सिगरेट और गांजा जरूर पी लेता था। लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक ये स्थिति उसका फ्रिज में रखा बासी खाना खाने से हुई है। जिसके चलते उसके हाथ-पैर काटने पड़े और करीब 26 दिनों तक बेहोश रहने के बाद उसे होश आया।
ये भी पढ़ें- कभी देखा है 100 साल पुराना अंडा, देखिए क्या हो गई हालत, महिला ने खाकर बताया कैसा लगा इसका टेस्ट
कितने घंटे बाद नहीं खाना चाहिए फ्रिज में रखा खाना
फ्रिज में रखी कुछ चीजों को 10-12 घंटे के अंदर खत्म कर देना चाहिए। जैसे- चावल या गेहूं की रोटी को फ्रिज में रखने के 12 से 14 घंटे के अंदर ही उसे खा लेना चाहिए। इसके अलावा दाल को भी 12-15 घंटे के बीच खा लेना सही होता है। कटे हुए फलों को 6 घंटे के अंदर खा लेना चाहिए, क्योंकि चाकू लगने के कुछ देर बाद ये चीजें दूषित हो जाती है।
फ्रिज में कभी ना रखें ये चीजें
हमें कभी भी फ्रिज में आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियां नहीं रखनी चाहिए। इसके साथ ही कॉफी, ब्रेड, तेल, शहद और मसालों को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Health Tips: बादाम ही नहीं पानी में भिगोकर खाएंगे ये 8 चीजें, तो होंगे गजब के फायदे, जानें इसे खाने का सही समय
Cooking Tips: डोसा बनाते समय कभी भी ना करें ये गलती, नहीं तो तवे पर चिपक के बर्बाद हो जाएगा 1-1 दाना
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.