MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Health Tips: कोरोनाकाल में काढ़े का सेवन भी हो सकता है नुकसानदायक, भुलकर भी ना पिएं इस तरीके से

Health Tips: कोरोनाकाल में काढ़े का सेवन भी हो सकता है नुकसानदायक, भुलकर भी ना पिएं इस तरीके से

हेल्थ डेस्क : पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोनावायरस ( Coronavirus) तेजी से फैल रहा है। भारत में भी इसका संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के साथ ही ओमीक्रॉन (Omicron) के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लोग एक बार फिर अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए तरह-तरह के काढ़े पी रहे हैं। वैसे तो काढ़ा (kadha) पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। इससे हमारे शरीर को गर्माहट मिलती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। लेकिन कहते हैं ना अति सर्वत्र वर्जयेत् यानी कि अति हर चीज की नुकसानदायक होती है। ठीक इसी तरह से अगर आप काढ़े का सेवन भी हद से ज्यादा करते हैं या इसे बनाने में कुछ बेसिक गलती करते हैं, तो यह काढ़ा आपके लिए नुकसानदायक (side effects of kadha) हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं काढ़ा के क्या नुकसान हैं और इसका सेवन करते समय आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 13 2022, 12:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

नियमित रूप से काढ़े का सेवन करने से आपके शरीर में कुछ गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह काढ़े के साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से नाक से खून आना, मुंह में छाले पड़ना, पेट में जलन होना, पेशाब करते समय जलन होना, अपच और पेशिच जैसी समस्याएं होना आम है।

27

इम्यूनिटी बूस्ट करने वाला काढ़ा आपकी सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक होता है क्या कभी इस बारे में आपने सोचा है? दरअसल, काढ़े में मुख्य रूप से कालीमिर्च, सौंठ, पीपली, दालचीनी, हल्दी, गिलोय अश्वगंधा जैसी औषधि का प्रयोग किया जाता है। इन सभी चीजों की तासीर बहुत गर्म होती है और इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। जिसके कारण इसके फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं।

37

वात या पित से प्रभावित लोगों को आयुर्वेदिक काढ़े का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और इससे उनके शरीर को और नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में उन्हें गर्म की जगह ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें। इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिलाओं को भी काढ़े का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि गर्म तासीर की वजह से कई बार मिसकैरेज होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

इसके अलावा जो लोग खून पतला करने की दवा लेते हैं उन्हें भी काढ़े का सेवन अपने डॉक्टर से पूछ कर ही करना चाहिए, क्योंकि कई बार ज्यादा काढ़ा पीने से उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग की समस्या होने लगती है।

47

कोविड-19 से बचने के लिए अगर आप काढ़ा बना रहे हैं तो इसे बहुत ज्यादा देर तक ना पकाएं। इसके लिए जब एक गिलास पानी उबल कर आधा रह जाए, तो इस समय गैस को बंद कर दीजिए और हल्के गर्म काढ़े का सेवन करें।
 

57

अक्सर लोगों को लगता है कि सुबह के समय अगर वो गर्म-गर्म काढ़ा पीते है तो इम्यूनिटी मजबूत होती है, जबकि सुबह खाली पेट आपको काढ़े का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें काली मिर्च, अश्वगंधा, दालचीनी और सौंठ जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो आपके पाचन को बिगाड़ सकता है।

67

काढ़े में इस्तेमाल होने वाली चीजें बहुत ही कम मात्रा में उपयोग की जाती है। याद रखें कि जब भी आप काढ़ा बनाएं तो उसमें एक चुटकी से ज्यादा काली मिर्च नहीं डालें, नहीं तो इससे आपको जलन और पेट दर्द की समस्या होने लगती है। वहीं, अदरक और हल्दी का इस्तेमाल भी थोड़ा कम ही करें, क्योंकि हल्दी ज्यादा डालने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। अश्वगंधा, गिलोय और अन्य औषधि का इस्तेमाल भी आप जरूरत से ज्यादा ना करें।

77

रोजाना काढ़ा पीने से भी आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप दिन में सिर्फ 1 बार या 1 दिन छोड़कर काढ़ा पी सकते हैं। खासकर महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान काढ़ा पीना नुकसानदायक हो सकता है। इससे ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें- New Guidelines for Covid-19: घर में कौन हो सकता है आइसोलेट, मरीजों का कैसे रखें ध्यान, जानें सब कुछ

Covid-19 Test: ओमीक्रॉन से बचने के लिए इस तरह घर पर टेस्ट करें अपना कोरोना, जानें जांच के स्टेप्स

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image2
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image3
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image4
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
Recommended image5
Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved