MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • 1-2 नहीं इन 10 फूड आइटम में पाया जाता है सबसे ज्यादा न्यूट्रिशन, जाने इन्हें खाने के फायदे

1-2 नहीं इन 10 फूड आइटम में पाया जाता है सबसे ज्यादा न्यूट्रिशन, जाने इन्हें खाने के फायदे

हेल्थ डेस्क : फिट और हेल्दी रहने के लिए हमारे शरीर को न्यूट्रिशंस यानी कि पोषण (nutritions) की जरूरत होती है। यह पोषण हमें कई प्रकार की खाने की चीजों से मिलता है। पोषण के बारे में जानकारी और इसके महत्व को बताने के लिए हर साल 1 सितंबर से 7 सितंबर तक पूरे देश में नेशनल न्यूट्रिशन वीक (National nutritions week 2022) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1975 में अमेरिकन डायटेटिक्स एसोसिएशन ने की थी। भारत में पहली बार इस सप्ताह को 1982 में मनाया गया था। तब से हर साल यह वीक मनाया जाने लगा। तो चलिए आज इस मौके पर हम आपको बताते हैं 10 ऐसे सुपरफूड के बारे में जिसमें सबसे ज्यादा न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं और आपको इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 03 2022, 11:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

दही 
पोषण के मामले में दही कैल्शियम से भरपूर होता है। इसमें प्रोबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो खराब बैक्टीरिया को कम करते हैं। साथ ही पेट को ठंडक पहुंचाते है और पेट से जुड़ी सारी समस्याओं को दूर करते हैं ।आपको रोज एक कटोरी दिन में दही का सेवन करना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

अखरोट 
अखरोट में प्रोटीन, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से दिमाग तेज होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है, अच्छे बैक्टीरिया शरीर में बढ़ते हैं, ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और दिल संबंधित कम होती हैं।

310

हरी पत्तेदार सब्जियां 
हरी पत्तेदार सब्जियां चाहे पालक हो मेथी हो या कोई भी भाजी हो यह विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी, आयरन और फाइबर से भरपूर होती हैं। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। ऐसे में हमें अपनी डाइट में हरे पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए।

410

मूंगफली 
मूंगफली एक सुपरफूड है। कहा जाता है कि यह बादाम से ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात की जाए तो इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस विटामिन बी और मैग्नीशियम सबसे ज्यादा पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होती है।

510

राजमा 
ब्लैक किडनी बीन्स या जिसे हम आम भाषा में राजमा कहते हैं, वो एक प्रोटीन पैक डिश है। इसमें प्रोटीन के साथ ही आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस और फाइबर जैसे न्यूट्रिशंस पाए जाते हैं। यह आपकी हड्डियों और जोड़ों को मजबूत करते हैं। साथ ही ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करते हैं।

610

चिया सीड्स 
आजकल सीड्स खाने का चलन बहुत बढ़ गया है। उन्हीं में से एक चिया सीड्स न्यूट्रिशंस से भरपूर होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। साथ ही वजन कम करने और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।

710

ब्रोकली 
हरे रंग की गोभी आपने मार्केटों में बहुत देखी होगी। इसे ब्रोकली कहा जाता है। यह गोभी की तुलना में न्यूट्रिशंस से भरपूर होती है। इसमें विटामिन सी, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, फॉलेट विटामिन ई और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाने में मदद करते हैं। साथ ही सूजन से जुड़ी समस्या को भी कम करते हैं।

810

बादाम 
ड्राई फ्रूट में सबसे ज्यादा खाए जाने वाली चीजों में बादाम एक है। यह ना सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि इसके अंदर प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ए, कॉपर मैग्नीशियम और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोटेशियम, सेलेनियम, जिंक, विटामिन बी, नियासिन, थियामिन और फोलिक एसिड का भी बेहतरीन स्रोत है। लोगों को रोजाना 8-10 भीगे हुए बादाम खाने की सलाह दी जाती है।

910

फिश 
फिश पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन सबसे ज्यादा न्यूट्रिशंस किस मछली में पाए जाते हैं वो हम आपको बताते हैं। सैल्मन और सार्डिन फिश ओमेगा 3, पोटेशियम, सेलेनियम ,विटामिन बी जैसे न्यूट्रिशंस से भरपूर होती है। यह दोनों ही प्रकार कि फिश आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी से भी लोगों को बचाती है। साथ ही आपकी हार्ट हेल्थ और आपकी स्किन को भी स्वस्थ रखती है।

1010

दूध 
बच्चे हो या बड़े सभी को दूध पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें कैल्शियम के अलावा प्रोटीन, राइबोफ्लेविन (विटामिन बी -2), विटामिन ए, डी, के और ई सहित फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज और गुड फैट और एनर्जी भी होती है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
छोड़ें महंगे हेयर केरोटिन का खर्चा, बालों को हेल्दी शाइनी बनाने के 4 सिंपल टिप्स
Recommended image2
Cockroach Milk: गाय के दूध से 4 गुना ज्यादा प्रोटीन! इतना पावरफुल होता है कॉकरोच मिल्क
Recommended image3
Cockroach Facts: चप्पल से कॉकरोच को मारने की भूल कभी मत करना! तुरंत जान लें ये 2 बड़े नुकसान
Recommended image4
साइलेंट किलर की तरह काम करते हैं ये 5 प्लास्टिक आइटम्स, तुरंत चुनें दूसरा विकल्प
Recommended image5
दीवार के प्लास्टर से लेकर कागज तक खाने लगते हैं बच्चे, डॉ. इमरान ने बताया कारण
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved