MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • जब हैवी वेट इस एक्टर ने 16 घंटे भूखे रहकर घटाया 30 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख बीवी भी रह गई थी दंग

जब हैवी वेट इस एक्टर ने 16 घंटे भूखे रहकर घटाया 30 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख बीवी भी रह गई थी दंग

हेल्थ डेस्क. दोस्तों यूं तो आपने वेट लॉस की सैकड़ों कहानियां सुनी होंगी पर क्या 16 घंटे भूखा रहकर किसी को चर्बी घटाते सुना है? नहीं तो आज हम आपको फिटनेस के लिए भूख पर कंट्रोल पाने वाले एक योद्धा की कहानी सुना रहे हैं। ये हैं टीवी और फिल्म स्टार अभिनेता राम कपूर (Ram Kapoor)। राम टीवी का फेमस चेहरा रहा हैं उन्हें 'कसम से' और 'बडे अच्‍छे लगते हैं' जैसे कई फेमस टीवी सीरियल में जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाना जाता है। हमशक्ल, मेरे डैड की मारूती, जैसी कई फिल्मों में वो काम कर चुका हैं। वह अभय 52 सहित कई वेब सीरिज में भी नजर आ रहे हैं। राम को लोगों ने हैवी वेट Chubby person के तौर पर देखा है। साल 2019 में उन्होंने फिटनेस बनाकार लोगों को चौंका दिया था। वह पहले के मुकाबले काफी फिट और यंग हो गए हैं। वेट लॉस की जादुई कहानियों में आज हम राम कपूर के वेट लॉस जर्नी (Ram Kapoor weight loss journey) को बताएंगे। कैसे 100 किलो वजन वाले राम ने 16 घंटे भूखे रहकर खुट को फैट टू फिट (Fat to Fit) बनाया-  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 17 2021, 06:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

साल 2019 में टीवी के हिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' स्टार राम कपूर का फैट टू फिट ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर छा गया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वेट लॉस के बाद की फोटो भी शेयर की तो लोग उन्हें देख दंग रह गए थे। इस फिटनेस को पाने राम ने जमकर पसीना भी बहाया और भूखे भी रहे। 

210

टीवी से फिल्मों और वेब शोज तक धाक जमा चुके राम का मेकओवर लोगों को काफी पसंद आया था। उनकी पत्नी गौतमी भी पति की हॉटनेस पर फिद हो गई थीं। 

310

राम पहले काफी हैवी वेट हुआ करते थे लेकिन उनके जबरदस्त अभिनय और गुड लुक्स के कारण कभी उनके वजन समस्या नहीं रहा। लोगों का प्यार उन्हें भरपूर मिला है। उनके दो बच्चे हैं। टीवी से आगे बढ़ आज राम वेब सीरिज में भी काम कर रहे तो फिल्मों में भी। बदले लुक के कराण उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ गई है।

410

फिटनेस को पाने राम ने खुद को 16 घंटे भूखा रखा है। उन्होंने बताया कि वह सुबह जल्दी उठकर बिना कुछ खाए सीधा जिम जाते हैं और वहां काफी टाइम तक वर्कआउट करते हैं।

510

उन्होंने कैलोरी रहित खाना खाया। उन्होंने अचानक खाने पर कंट्रोल नहीं किया बल्कि रूक रूक कर  इसकी आदत डालने की कोशिश की।

610

माना जाता है कि रूक रूक कर उपवास करना एक तरह का डाइटिंक का तरीका है जिससे आप खाना खाने के समय पर अपने आप को कुछ भी खान से रोक सकें। सख्‍त अनुशासन और लगन की बदौलत उन्‍होंने 30 किलो तक वजन कम किया।

710

इसे intermittent fasting कहते हैं। इसमें वह हर दिन 16 घंटे फास्टिंग करते थे। यानी इस दौरान वह कुछ भी नहीं खाते थे। शुरुआत में इसे करना बेहद मुश्किल हो जाता है लेकिन धीरे धीरे इसे रूटीन में आने के बाद आदत हो जाती है। 

810

16:8 डाइट प्‍लान यानि इंटरमिटेड फास्टिंग में 24 घंटे में से 8 घंटे के लिए फूड, हाई कैलोरी ड्रिंक और अन्‍य फूड आइटम का सीमित मात्रा में सेवन करते हैं और बाकी 16 घंटों के लिए फास्ट किया जाता है। फास्टिंग के इस चक्र को रोजाना, हफ्ते में एक या दो बार या अपनी सुविधा के अनुसार दोहराया जा सकता है। राम ने खुद को फिट बनाने यही किया और रिजल्ट दुनिया के सामने हैं। 

910

अब बात करते हैं रामकपूर ने किस वर्कआउट शेड्यूल को फॉलो किया जिसकी वजह से उन्होंने अपना वजन कम कर डाला? पर्दे पर हेल्दी दिखने वाले राम कपूर अब सुपरफिट नजर आते हैं। इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए राम रोजाना जिम जाते हैं। 

 

1010

जिम जाने से पहले वो कुछ नहीं खाते, इसके अलावा वहां हैवी वेट ट्रेनिंग भी करते हैं। सुबह में ही नहीं वो रात में सोने से पहले भी कॉर्डियो एक्सरसाइज करते हैं। कॉर्डियो में एक्टर अलग अलग तरह के एक्सरसाइट करते हैं। राम का डैशिंग लुक देख लोग उनकी कड़ी मेहनत और डेडिकेशन की दाद देते हैं!

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image2
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image3
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image4
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
Recommended image5
Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved