MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Ankit Baliyan Murder
Delhi Model Murder
Nepal flood vulnerability
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • खाली पेट वॉक और ब्रेकफास्ट में खाते हैं ये फल, तो एक सप्ताह के भीतर पिघलने लगेगी जमी चर्बी

खाली पेट वॉक और ब्रेकफास्ट में खाते हैं ये फल, तो एक सप्ताह के भीतर पिघलने लगेगी जमी चर्बी

हेल्थ डेस्क. कई लोग वजन कम करने के लिए हर दिन कोई ना कोई प्लान करते रहते हैं। लेकिन वो उसे फॉलो नहीं कर पाते हैं। रात में यह सोचकर सोते हैं कि कल सुबह उठकर जमकर एक्सरसाइज करेंगे, जिम जाएंगे। लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसा कर पाते हैं। या तो वो आलस के मारे बिस्तर छोड़ नहीं पाते हैं, या फिर किसी और काम में बिजी हो जाते हैं। वजन का बढ़ जाना आसान होता है, लेकिन इसे कम करना बहुत मुश्किल। लेकिन लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करके हम सब अपने वेट पर काबू (Weight loss) पा सकते हैं। तो चलिए नीचे बताते हैं उन आदतों के बारे में जिसे अपना कर आप महीने भर में अपना वजन कम कर सकते हैं। इसका असर एक वीक में नजर आने लगता हैं...

3 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Jan 03 2023, 10:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

ओनलीमाईहेल्थ के मुताबिक लोग वजन कम करने के लिए खाना बंद कर देते हैं। कई तरह के डाइटिंग को फॉलो करते हैं। ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इससे बेहतर है कि अपने मेटाबॉलिज्म को अच्छा कर लें। इसके लिए कुछ आदतों को अपनी जिंदगी में शामिल करना होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

खाली पेट पिएं पानी
सुबह उठते ही सबसे पहला काम कीजिए खाली पेट पानी पीना। गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर आप ले सकते हैं। अगर नींबू पानी नहीं पसंद हैं तो फिर गुनगुने पानी में शहद मिलाकर भी ले सकते हैं। एक ऑप्शन यह भी है कि कॉपर के मग में रात में पानी रख दें और सुबह उठते ही खाली पेट पिएं। पानी से पेट पूरी तरह साफ हो जाता है और शरीर का सारा सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 

36

हर रोज खाली पेट करें वॉक

भाग दौड़ भरी जिंदगी में सबके पास जिम में पसीने बहाने या फिर एक्सरसाइज के लिए वक्त नहीं होता है। ऐसे में सिर्फ अपने लिए 20-30 मिनट निकालें। सुबह उठते ही खाली पेट वॉक करने निकल जाएं। खाली पेट वॉक करने से शरीर में बचे कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। हर रोज वॉक करने पर 30 दिन के अंदर आप अपने शरीर में बदलाव देखेंगे।

46

ब्रेकफास्ट में हर दिन अलग-अलग फलों का करें सेवन
फल खाना बहुत कम लोगों को पसंद है। लेकिन इसे आदत में शामिल कीजिए। ब्रेकफास्ट में हर दिन एक फल जरूर लीजिए। केला, सेब,एवकाडो , पपीता जैसे फलों को जरूर खाएं। इससे भी शरीर में फर्क आप महसूस करेंगे। दरअसल,हर फल की अपनी खूबी होती है। एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को मिलता है। जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। फल खाने से चेहरे पर ग्लो भी आता है।

56

सप्ताह में एक दिन करें व्रत

सप्ताह में एक दिन शरीर को डीटॉक्स करने के लिए व्रत करें। इस दिन पानी या फिर जूस के अलावा कोई चीज ना लें। इससे अनावश्यक चीजें शरीर से बाहर निकल जाती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। हालांकि जिन लोगों को हेल्थ समस्याएं हैं उन्हें व्रत नहीं करना चाहिए।

66

नींद से नहीं मोड़े मुंह

वजन कम करने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। सात से आठ घंटे की साउंड स्लीप जरूर लें। इससे वजन कम होता है और चेहरे पर ग्लो आता है। आज के दौर में रात में सोते वक्त भी लोग मोबाइल पर एक घंटे वक्त गुजारते हैं। ऐसा करने से बचे। बिस्तर पर जाते ही मोबाइल को बंद करके दूर रख दें।

और पढ़ें:

'शुगर डैडी' के प्यार में पागल हुई 24 साल की लड़की, 36 साल के एज गैप वाली लव स्टोरी हुई वायरल

वेट लॉस में कितना मददगार होता है कीटो डाइट, यहां समझे इसके फायदे और नुकसान

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Water Diet: 15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो घटाया, अब 'पेंगुइन' की तरह चलती है महिला, दिमाग पर हुआ बुरा असर
Recommended image2
नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? वजह कैल्शियम की कमी है या कुछ और, जानें सच
Recommended image3
₹1.8 लाख सैलरी, ₹80 हजार SIP फिर भी ICU में खाली जेब! इस शख्स की कहानी ने चौंकाया
Recommended image4
Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें
Recommended image5
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved