MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • Yuvraj Singh Birthday: क्या होता है फेफड़ों के बीच का कैंसर, कैसे इस जानलेवा बीमारी को युवराज सिंह ने दी मात

Yuvraj Singh Birthday: क्या होता है फेफड़ों के बीच का कैंसर, कैसे इस जानलेवा बीमारी को युवराज सिंह ने दी मात

हेल्थ डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम में सिक्सर किंग (sixer king) के नाम से मशहूर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) 12 दिसंबर को अपना 40वां जन्मदिन (birthday) मना रहे हैं। ये युवराज सिंह के लिए दूसरा जन्म ही है, क्योंकि 2011 में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद उन्हें लगा की वो दोबारा कभी वापस नहीं आ पाएंगे, लेकिन अपनी विल पावर और इच्छाशक्ति से उन्होंने कैंसर (cancer) जैसी बीमारी को मात दी और इस इससे पीड़ित लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनें। आइए आपको बताते हैं, युवराज सिंह को कौन सा कैंसर था और कैसे उन्होंने इस पर विजय हासिल की...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 12 2021, 11:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

युवराज सिंह के फेफड़े में नहीं बल्कि उनके फेफड़ों के बीच कैंसर हुआ था। ये कैंसर दुनिया में केवल 1 परसेंट लोगों में पाया जाता है। इस स्थिति को मीडियास्टिनल सेमिनोमा (Mediastinal Seminoma) कहते हैं, जो काफी रेयर होता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

मीडियास्टिनल सीने में दो फेफड़ों के बीच होता है, जिसमें एक कैविटी होती है और यह फेफड़ों को छोड़कर सीने के सभी अंगों को घेर लेता है मीडियास्टिनल में मौजूद अंगों में हार्ट, धमनी, थाइमस ग्रंथि, श्वास नली, लिम्फ नोड्स और महत्वपूर्ण तंत्रिकाएं शामिल होती है। इस तरह की कैविटी को सेमिनोमा कहा जाता है। जब शरीर के इस हिस्से में ट्यूमर होता है तो इसे मीडियास्टिनल सेमिनोमा कहा जाता है।

38

मीडियास्टिनल सेमिनोमा के लक्षणों में सीने में दर्द होना, बहुत ज्यादा बलगम वाली खांसी होना, सांस लेने में दिक्कत होना और कई स्थिति में मुंह से खून की उल्टियां होना भी शामिल होता है।

48

मीडियास्टिनल सेमिनोमा का एकमात्र इलाज कीमोथेरेपी है। डॉक्टर्स का मानना है कि इससे 100 परसेंट कैंसर को ठीक किया जा सकता है। हालांकि, इसके इलाज की प्रोसेस कैंसर की स्टेज और मीडियास्टिनल सेमिनोमा के ट्यूमर के साइज पर भी निर्भर करता है जब ट्यूमर छोटा होता है तो रेडियो बायोप्सी के जरिए इसे ऑपरेट करके निकाला जा सकता है। लेकिन जब यह बड़ा हो जाता है तो उसके लिए रेडिएशन थेरेपी या फिर कीमो थेरेपी ट्रीटमेंट दिया जाता है। कीमो थेरेपी में दवाओं के जरिए शरीर में मौजूद कैंसर कोशिकाओं को नष्ट किया जाता है, जिससे ट्यूमर सिकुड़ जाता है और बॉडी के अन्य भागों में नहीं फैलता है।

58

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह को 2011 की शुरुआत से कैंसर के गंभीर लक्षण दिखने शुरू हो गए थे। जिसमें सांस फूलना, मुंह से खून आना और स्टेमिना में कमी होना शामिल था। लेकिन, वह नहीं चाहते थे, कि वो वर्ल्ड कप से बाहर हों, क्योंकि पूरे भारत को उनसे उम्मीदें थी। ऐसे में उन्होंने हार नहीं मानी और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बॉल और बैट दोनों से धमाल मचाया और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया।

68

युवराज सिंह जब कैंसर का पता चला तो वह अमेरिका में इलाज करवाने के लिए गए। वह कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथेरिपी के आखिरी दौर में वह बस ये प्रार्थना करते थे कि, ‘हे ईश्वर मुझे जल्द इससे मुक्ति दें’। एक इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह ने बताया था कि जब कोई उन्हें देख या सुन नहीं रहा होता था, तो वह किसी बच्चे की तरह रोते थे।

78

मीडियास्टिनल सेमिनोमा कैंसर युवराज सिंह को कई सारी शारीरिक और मानसिक समस्याओं से लड़ना पड़ा। लेकिन, युवराज सिंह ने 1 साल में ना केवल कैंसर जैसी बीमारी को मात दी, बल्कि उन्होंने मैदान में धमाकेदार वापसी की। युवी ने 2019 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी वापसी के संकेत दिए है।

88

कैंसर से जंग जीतने के बाद युवराज सिंह ने 2012 में यू वी कैन संस्था शुरू की थी। ये संस्था संस्था लोगों को कैंसर से लड़ने और उसके बारे में जागरूकता फैलाने का काम करती है। उनकी इस संस्था की तारीफ खुद प्रधानमंत्री भी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Yuvraj Singh Birthday: गोवा, मुंबई, चंडीगढ़ समेत इन शहरों में है सिक्सर किंग का आलीशान घर, देखें Photos
 

Health Tips: कोई कहता छुआछूत की बीमारी, तो कहता है कोढ़, जानें शरीर पर क्यों पड़ जाते है सफेद रंग के चित्ते

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Water Diet: 15 दिन सिर्फ पानी पीकर 20 किलो घटाया, अब 'पेंगुइन' की तरह चलती है महिला, दिमाग पर हुआ बुरा असर
Recommended image2
नाखूनों पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? वजह कैल्शियम की कमी है या कुछ और, जानें सच
Recommended image3
₹1.8 लाख सैलरी, ₹80 हजार SIP फिर भी ICU में खाली जेब! इस शख्स की कहानी ने चौंकाया
Recommended image4
Brain Health: रील्स देख-देखकर दिमाग हो रहा है खोखला? नई रिसर्च ने खोली सबकी आंखें
Recommended image5
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved