MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • शादी से पहले ही होने वाली बीवी के इशारों पर चलने लगे चहल, तस्वीर के कैप्शन भी अब धनश्री करती हैं डिसाइड

शादी से पहले ही होने वाली बीवी के इशारों पर चलने लगे चहल, तस्वीर के कैप्शन भी अब धनश्री करती हैं डिसाइड

स्पोर्ट्स डेस्क : कोरोना महामारी के चलते इस बार आईपीएल (IPL2020) दुबई में खेला जा रहा है। पहले लगभग हर मैच में क्रिकेटर्स के घरवाले उन्हें सपोर्ट करने स्टेडियम में आते थे, लेकिन इस साल कोरोना की वजह से कुछ प्लेयर्स दुबई में अपने चाहने वालों से दूर हैं। हाल ही में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री (Dhanashree verma) उनसे मिलने दुबई पहुंची हैं। बता दें कि दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया से ही शुरू हुई थी और यहीं उनका प्यार परवान चढ़ा। लेकिन अब इसी सोशल मीडिया पर चहल धनाश्री के कदमों पर चलने लगे हैं। जी हां, अब चहल अपने इंस्टाग्राम पर क्या अपलोड करेंगे, क्या कैप्शन देंगे ये भी धनाश्री ही डिसाइड कर रही हैं। इसको देखकर फैंस को यही लग रहा है कि चहल अभी से अपनी होने वाली पत्नी के इशारों पर चलने लगे हैं।(फोटो सोर्स - इंस्टाग्राम)

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 17 2020, 12:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

लॉकडाउन के दौरान 8 अगस्त को अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई कर युजवेंद्र चहल ने सभी को चौंका दिया था। सगाई के बाद से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। इनकी तस्वीरों पर लोग जमकर लाइक्स और कमेंट देते हैं।

27

हाल ही में युजवेंद्र चहल नें अपनी कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनके साथ क्रिस गेल (Chris Gayle) नजर आ रहे है। लेकिन इसका कैप्शन देख लोग कह रहे हैं कि वह अभी से अपनी होने वाली पत्नी के इशारों पर चलने लगे हैं।

37

दरअसल, इस तस्वीर का कैप्शन किसी और ने नहीं बल्कि धनाश्री ने ही दिया है। उन्होंने लिखा है कि 'टिमोन और पुंबा ने एक साथ मिलकर हकुनमटाटा गाया' (Timon & pumbaa reunites #hakunamatata) इस कैप्शन का क्रेडिट चहल ने धनाश्री को दिया है।

47

इस फोटो में चहल क्रिस गेल को पीछे से झप्पी देते नजर आ रहे हैं। चहल के फैन्स को यह फोटो काफी पसंद आ रही है और वे इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

57

इसके साथ ही उन्होंने एक एनिमेटेड पिक्चर भी शेयर की है, जो फेमस फिल्म 'द लायन किंग' के कैरेक्टर की है। बता दें कि टिमोन और पुंबा इस फिल्म के मशहूर करैक्टर का नाम है। दोनों की तुलना इनसे की गई है। गेल और चहल पहले एक ही टीम के लिए आईपीएल खेला करते थे।

67

धनाश्री इस वक्त दुबई में अपने क्वारंटीन पीरियड (Quarantine period) में हैं। होटल के कमरे में बैठकर वह लगातार अपनी फोटो और वीडियोज भी शेयर कर रही हैं। बता दें कि 17 अक्टूबर को उनका क्वारंटीन टाइम खत्म हो रहा है।

77

ये बात खुद चहल ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए बताई थी। कुछ दिन पहले युजी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने धनाश्री का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि 17 को आपसे मिलते हैं। (See you on 17th)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
एक मैच, तीन टीमों की किस्मत! ENG vs NZ मुकाबले से पाकिस्तान का गेम ओवर हो सकता है
Recommended image2
Sanju Samson News: 24 रन बनाकर भी क्यों हीरो बन गए संजू सैमसन? कोच गंभीर ने क्यों लगाया गले?
Recommended image3
T20 WC Super 8: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच से तय होगी पाकिस्तान की किस्मत, जानें पूरा समीकरण
Recommended image4
Ind vs Zim: जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के बाद भी टीम इंडिया को झटका, शिवम दुबे ने अरमानों पर फेरा पानी
Recommended image5
Who Won Yesterday’s Cricket Match, IND vs ZIM: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup भारत vs जिम्बाब्बे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved