MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • सोशल मीडिया के 'शिखर' पर पहुंचे धवन, फैंस ने कुछ इस तरफ सेलिब्रेट की गब्बर की जीत

सोशल मीडिया के 'शिखर' पर पहुंचे धवन, फैंस ने कुछ इस तरफ सेलिब्रेट की गब्बर की जीत

स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल के 13वें सीजन के दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 17 रन से हराकर पहली बार लीग के फाइनल में जगह बनाई ली। अब 10 नवंबर को उनका मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा। अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए दिल्ली ने हैदराबाद को 190 रन का टारगेट दिया था। जवाब में हैदराबाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। इस मैच में शिखर धवन (shikhar dhawan) ने लीग में अपनी 41वीं फिफ्टी लगाई। यह लीग के प्लेऑफ मुकाबलों में उनका पहला 50 से ज्यादा का स्कोर है। उन्होंने सबसे ज्यादा 78 रन की पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर वह रातों रात स्टार बन गए और फैंस ने उनके लिए कई पोस्ट किए।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 09 2020, 08:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

नॉकआउट मैट में 190 रन का टारगेट देना बड़ी बात होती है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को खेले प्लेऑफ के दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

28

टीम की इस जीत में इंडियन क्रिकेट टीम के गब्बर का बड़ा रोल रहा। दिल्ली कैपिटल्स के स्टार प्लेयर शिखर धवन ने इस मैच में 78 रनों की शानदार पारी खेली।

38

महज 50 बॉल में शिखर ने 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। उनकी इस धुआंधार पारी के चलते सोशल मीडिया पर वो खूब ट्रेंड कर रहे हैं।

48

ट्विटर पर कई यूजर्स ने उनके लिए पोस्ट किए है। एक यूजर ने उनकी शेयर करते हुए लिखा कि 'गब्बर के ताप से तुम्हें एक ही आदमी बचा सकता है, खुद गब्बर'।

58

शिखर धवन इंडियन क्रिकेट टीम के गब्बर कहलाते हैं। बता दें कि उन्होंने ने 175 आईपीएल मैचों में 5182 रन बना लिए हैं। उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली (5878), सुरेश रैना (5368) और डेविड वॉर्नर (5254) हैं।

68

वहीं, शिखर धवन आईपीएल 2020 में 600+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। धवन से ज्यादा सिर्फ केएल राहुल ने 670 रन बनाए हैं। हालांकि वो अब सीरीज से बाहर है।

78

अपनी जीत के बाद खुद शिखर धवन ने ट्विटर पर अपनी टीम के बारे में लिखा कि क्या शानदार टीम है दिल्ली कैपिटल्स, सिर्फ एक फाइनल हडल बचा है।

88

बता दें कि शिखर धवन पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ही खिलाड़ी थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली ने अपनी टीम में शामिल किया। शुरुआत के मैच में कम स्कोर बनाकर आउट होने वाले धवन ने बहुत शानदार कमबैक किया और अब उनकी टीम पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को मिले 3 Good News, काम कर गया न्यूजीलैंड सीरीज
Recommended image2
WPL 2026: Smriti Mandhana vs Jemimah Rodrigues में कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश कप्तान
Recommended image3
T20 World Cup Warm Up Match: वर्ल्ड कप में संजू या किशन? भारत का पहला वॉर्म-अप मैच
Recommended image4
U19 World Cup: फाइनल के लिए भारत-अफगानिस्तान भिड़ंत, नो एक्सपेरिमेंट
Recommended image5
DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved