हेमंत सोरेन ने ली झारखंड CM पद की शपथ, पत्नी करती हैं ये काम, कुछ ऐसा है परिवार
रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में प्रचंड तीज दर्ज करने के बाद रविवार 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन ने 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुरुआती रूझाने के बाद से ही हेमंत सोरेन पर राज्य के मुख्यमंत्री बनने की नजर बनी हुई थी। सोरेन के शपथ सभा के दौरान काफी बड़े-बड़े नेता शामिल हुए। उन्हें राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण मोरहाबादी मैदान में हुआ। झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजो के मद्देनजर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी सुर्खियों में रहीं। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन के बेटे हेमंत का जन्म 10 अगस्त 1975 को हुआ था। उनकी मां रूपी सोरेन हैं जो उन्हें इंजीनियर बनाना चाहती थीं, लेकिन हेमंत ने 12वीं तक ही पढ़ाई की। उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला तो लिया मगर बीच में ही पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। आइए जानते हैं सोरेन की पत्नी और परिवार के विषय में ये रोचक जानकारियां....
18

साल 2013 में हेमंत के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान पूरा सोरेन परिवार मौजूद रहा जिनमें माता-पिता शिबू और रूपी सोरेन, भाई बसंत, भाभी हेमलता और छोटी बहन अंजलि भी साक्षी बने थे। हेमंत ने कल्पना सोरेन से शादी की है जिनसे उनके दो बेटे निखिल और अंश हैं। सीएम हेमंत सोरेन जितने सुर्खियों में रहते हैं उनकी पत्नी भी उतनी ही चर्चा में छाई रहती हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

28
दरअसल कल्पना सोरेन एक निजी स्कूल की संचालक हैं। वह समाजसेवी कार्यों में वयस्त रहती हैं। एक वक्त ऐसा भी आया जब कल्पना सोरेन रातों-रात सुर्खियों में छा गईं। वजह थी जमीनी विवाद। दरअसल उनपर आरोप था कि, साल 2009 में हरमू में कल्पना सोरेन के नाम से 48 डिसमिल आदिवासी जमीन (सोहराय भवन वाली जमीन) खरीदी गयी थी।
38
इसमें गलत सूचना दी गयी थी कि कल्पना सोरेन अरगोड़ा थाना क्षेत्र की निवासी हैं, वर्ष 2009 में उस इलाके में जमीन की दर कम से कम 20 लाख रुपये प्रति डिसमिल थी, लेकिन जमीन के एवज में संबंधित आदिवासी परिवार को केवल नौ लाख रुपये ही दिये गये।
48
इतना ही नहीं, वर्ष 2009 में खरीदी गयी भूमि का सरकारी मूल्य करीब 80 लाख रुपये था। साल 2009 में ये जमीनी विवाद काफी सुर्खियों में रहा और हेमंत सोरेन की पत्नी पर आदिवासियों की जमीन औने-पौने दाम में खरीदने के आरोप लगे थे।
58
हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन संपत्ति के मामले में भी पति से आगे हैं। वह 5 बैंक अकाउंट रखती हैं और उनके नाम से पांच करोड़ 81 लाख 85 हजार 235 रुपए की संपत्ति है। कल्पना ने 18 लाख 23 हजार 250 रुपए का आयकर जमा किया है।
68
हेमंत की पत्नी के पांच बैंक अकाउंट में 17 लाख 82 हजार 945 रुपए जमा हैं। 2019 में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक, हेमंत के पास ज्वैलरी के नाम पर कुछ नहीं है जबकि उनकी पत्नी के पास 24 लाख 85 हजार रुपए की गोल्ड और 9 लाख 55 हजार रुपए की चांदी की ज्वैलरी है।
78
इसके अलावा पति के साथ चुनावी प्रचार-प्रसार में चर्चा में रहती हैं। वह हर रैली और सभाओं में भी नजर आती हैं।
88
हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री की पद के शपथ के दौरान बेटे को गोद में लिए कल्पना सोरेन पति की तस्वीरें खींच रही थी तब मीडिया में उनकी ये फोटो बहुत वायरल हुई थी।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos