- Home
- States
- Jharkhand
- फूड डिलीवरी ब्वॉय ने जीता 'डांस दीवाने-2' का खिताब, सलमान-माधुरी दिया इतने लाख का चेक
फूड डिलीवरी ब्वॉय ने जीता 'डांस दीवाने-2' का खिताब, सलमान-माधुरी दिया इतने लाख का चेक
जमशेदपुर. एक चैनल पर प्रसारित होने वाले डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 2' का शनिवार को फिनाले एपिसोड था। इस ग्रैंड फिनाले में जमशेदपुर के फूड डिलीवरी ब्यॉय विशाल सोनकर खिताब के विजेता बने। सलमान खान और माधुरी दीक्षित दीक्षित ने विशाल को इस सीजन की जीत की ट्राफी दी।
14

बता दें कि विशाल के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। वह फूड डिलीवरी का काम करते हैं, इसी के जरिए वह परिवार के खर्चे में मदद करते हैं। विशाल ने अवॉर्ड से मिली राशि से मां के घुटनों का इलाज कराऊंगा, वह वहील चेयर पह हैं। उनके दोनों पैरों में बहुत दर्द होता है। उन्होंने कहा-जब मुझे यह पुरस्कार मिला तो मेरी मां और बहन की आंखों में आंसू थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 2' शो में बतौर जज माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार थे। जब शनिवार को इसका ग्रैंड फिनाले हुआ तो उसमें सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा बतौर चीफ गेस्ट मौजूद थे। विशाल ने सलमान खान का गाना मैं हूं हीरो तेरा... सलमान को डेडिकेट किया। फिनाले में आई प्रियंका चौपड़ा को विशाल ने प्रपोज भी किया। इस दौरान एक्ट्रेस प्रियंका ने कहा-विशाल और में एक ही शहर यानि जमशेदपुर से हैं।
34
विशाल ने ट्राफी लेने के बाद कहा- मेरे इस सफर में शो के कोरियोग्राफर प्रतीक, निश्चल, निशांत, ऋषि, विवेक आर्यन पात्रा का काफी सपोर्ट रहा। अगर उनका सहयोग नहीं होता तो शायद में यहां तक नहीं पहुंचता। फिनाले तक 6 कंटेस्टेंट परमदीप सिंह, विशाल सोनकर, मेहुल मेहता, स्नेहा, ओम शुभम महापात्रा, ट्वीशा और विहान पहुंचे थे।
44
विशाल ने शो में आने से पहले अपनी डिलीवरी ब्यॉय की नौकरी छोड़ दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपनी जिम्मेदारियों के चलते अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे। इसलिए अब मैं अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहता हूं। साथ ही जीते हुए 15 लाख रूपए से खुद का घर बनाना चाहता हूं। अभी मेरा परिवा एक किराए के घर में रहता है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos