MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • झारखंड में अच्छी बारिश के लिए करते है लोग पहाड़ की पूजा, 2 जुलाई को शामिल होंगे तीन राज्यों के हजारों भक्तगण

झारखंड में अच्छी बारिश के लिए करते है लोग पहाड़ की पूजा, 2 जुलाई को शामिल होंगे तीन राज्यों के हजारों भक्तगण

पूर्वी सिंहभूम ( eastern singhbhum). झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला में स्थित चाकुलिया प्रखंड पूरे राज्य में पहाड़ पूजा के लिए फेमस है। यहां प्रत्येक साल पहाड़ पूजा धूमधाम से की जाती है लेकिन कोरोना के कारण पिछले 2 सालों से नियमित रूप से पूजा की जा रही थी, लेकिन सीमित संख्या के भक्त ही इसमें शामिल होते थे। इस बार पूजा में दोबारा भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। मेला का आयोजन भी होगा। यहां के ग्रामीण अच्छी बारिश और राज्य की खुशहाली के लिए धूमधाम से पहाड़ पूजा करते हैं। प्रदेश में 6 जगहों पर पहाड़ पूजा की जाती है। 26 जून को जमीरा में पहाड़ पूजा के साथ इसकी शुरुआत को चुकी है। इसके साथ ही पहाड़ पूजा का सिलसिला शुरु हो गया है। 

2 Min read
Author : Sanjay Chaturvedi
Published : Jul 01 2022, 05:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

आषाढ़ महीने के तीसरे शनिवार को होती है कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा
कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा आषाढ़ महीने के तीसरे शनिवार (2 जुलाई) को होगी। कान्हाईश्वर पहाड़ प्रखंड के जयनगर गांव में स्थित है। पहाड़ का 25% भाग पश्चिम बंगाल में और 75% भाग झारखंड में है। यह पहाड़ झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। पूजा के दिन तीनों राज्य हजारों श्रद्धालु यहां पूजा के लिए जुटेंगे। अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना करेंगे। पहाड़ के नीचे मेला का आयोजन होगा। पहाड़ पूजा कमेटी के अध्यक्ष सोमाय मांडी के अनुसार बताया कि कोरोना के कारण पिछले दो साल से नियमित रुप से पूजा की जा रही थी। लेकिन इस बार भव्य तौर पर पूजा होगी।  12 मौजा के ग्रामीण यहां पूजा करते हैं। 
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

अन्य जगहों पर भी हो रही जोरदार तैयारी
कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा के अलावा चाकुलिया प्रखंड के जामिरा, सातनाला, गोटाशिला, खोड़ी पहाड़ी, घोटीडूबा में भी पहाड़ पूजा धूमधाम से की जाती है। इसमें से जमीरा पहाड़ पूजा 26 जून को हो चुकी है। इसमें हजारों भक्तों ने पूजा की। इस दौरान पर्वतों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारे देखने को मिली।

35

 गोटाशिला पहाड़ पूजा

चाकुलिया प्रखंड में होने वाली पहाड़ पर्वत में होने वाली पूजा की कड़ी में अगली पूजा गोटाशिला पर्वत में होगी। इस पूजा का आयोजन 5 जुलाई को  किया जाएगा।  इसमें भी वहां के हजारो भक्त पूजा करने पहुचते है। यहां भी मेले के साथ सांस्कृतिक प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।

45

सोनाहातु पंचायत में आमाभुला गांव के पास स्थित सातनाला पहाड़ पूजा 8 जुलाई को होगी। इन पर्वत पूजा के समय पूरे गांव में जश्न का महौल रहता है। पूजा वाली जगह के पास मेले का आयोजन किया  जाता है। साथ ही वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का भी आयोजन किया जाता है।

55

इसी तरह अलग- अलग पहाड़ों में होने वाली पूजा की जाएगी, जैसे  खोड़ी पहाड़ी पूजा 9 जुलाई, घोटीडूबा पहाड़ पूजा 12 जुलाई को होगी। पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। पर इन सबमें सबसे बड़ी पूजा 2 जुलाई को कान्हाईश्वर पहाड़ पर होने वाली पूजा होती है।  क्योंकि इसमें तीन राज्यों के हजारो श्रद्धालू  पूजा में शामिल होते है।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Recommended image2
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved