MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • दुल्हन के दूसरे नंबर के पति को तीसरी सास ने किया कॉल..तो बहू के बारे में सुनकर पैरों तले से सरक गई जमीन

दुल्हन के दूसरे नंबर के पति को तीसरी सास ने किया कॉल..तो बहू के बारे में सुनकर पैरों तले से सरक गई जमीन

चतरा, झारखंड. पढ़ी-लिखी एक युवती पर आरोप है कि उसने धोखाधड़ी करके तीन शादियां की हैं। चतरा के इटखोरी की रहने वाली इस युवती के बारे में शिकायत दर्ज कराई गई है कि उसने मैरिज कराने वाली एक चर्चित वेबसाइट के जरिये युवकों से रिश्ता जोड़ा और फिर उन्हें ठगा। युवती ने तीसरी शादी पुणे के रहने वाले सुमित दशरथ पवार से की। लेकिन यहां दुल्हन के मोबाइल ने उसका पिछला रिकॉर्ड खोल दिया। सुमित कैलिफोर्निया में रहता है। युवती शादी करके उसके साथ चली गई थी। युवती के खिलाफ दूसरा मामला गुजरात के राजकोट में दर्ज कराया गया है। युवती पर आरोप है कि उसने पहली शादी रांची के एक होटल में गिरिडीह के रहने वाले युवक से 2015 में की थी। वहीं, दूसरी शादी राजकोट के अमित मोदी से कर ली। लेकिन तीसरी शादी के बाद सास ने उसके मोबाइल में दूसरी शादी की तस्वीरें देख लीं। यही से मामला खुल गया। पढ़िए इस लुटेरी दुल्हन की कहानी... 

6 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 07 2020, 12:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

चतरा पुलिस युवती के फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर कैलिफोर्निया चले जाने की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि युवती ने पहली शादी 27 अप्रैल 2015 को गिरिडीह के राजधनवार निवासी निलय कुमार से की थी। इसका रिसेप्शन रांची में होटल एलीमेंट में हुआ था। लेकिन 2 साल बाद ही पति से अनबन के बाद उसने दूरियां बना लीं। हालांकि जांच में सामने आया है कि युवती ने इसके एवज में निलय से एक करोड़ रुपए वसूल लिए। इसके बाद युवती ने राजकोट के अमित मोदी से दूसरा विवाह कर लिया। आरोप है कि यहां से युवती ने अपने परिवार की खराब माली हालत का हवाला देकर करीब 45 लाख रुपए ठग लिए। इसके बाद उसने तलाक का आवेदन लगा दिया। हालांकि 11 मई, 2018 को यह आवेदन फैमिली कोर्ट ने खारिज कर दिया था। युवती दिल्ली का कहकर अमित के घर से निकली थी। मालूम चला कि 29 दिसंबर 2018 को उसने पुणे के सुमित दशरथ पवार से शादी कर ली। यहां सुमित और उसकी मां ने युवती के मोबाइल में अमित को फोटोज देखे। इस पर सुमित की मां ने अमित को कॉल किया। मामला यहीं से खुल गया। आगे पढ़िए लुटेरी दुल्हनें और भी हैं...

28

फाजिल्का, पंजाब. इस लुटेरी दुल्हन का नाम है निशा रानी। इसने फाजिल्का के राधा स्वामी कॉलोनी निवासी जतिंदर कुमार से 5 जून को शादी की थी। इसके बाद 80 हजार रुपए और 10 लाख का सोना लेकर ऐसी मायके गई कि फिर नहीं लौटी।  निशा पहले भी कइयों को इसी तरह ठग चुकी है। उसने 2017 में जलालाबाद के गांव सिद्धूवाला के एक फौजी सुरजीत से शादी की थी। यहां वो 2.5 लाख रुपए ठगकर रफूचक्कर हो गई थी। इसके बाद फलियांवाला के एक युवक से शादी की। हालांकि अब यह लुटेरी दुल्हन पुलिस के चंगुल में है। आगे पढ़िए और भी हैं कई लुटेरी दुल्हनें..

38

यह मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कलौरा गांव में सामने आया था। यहां रहने वाले 24 वर्षीय माखन धाकड़ी की शादी होने जा रही थी। इस बीच उसके हाथ में दुल्हन का मोबाइल आ गया। यूं ही उसने मोबाइल देखा, तो उसमें एक वीडियो ऐसा दिखा कि उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। वो वीडियो उसकी दुल्हन की पहले की शादी का था। उसमें कोई युवक युवती की मांग में सिंदूर भर रहा था। हंगामा बड़ा, तो पुलिस को बुलाया गया। मालूम चला कि माखन जिससे शादी करने जा रहा था वो एक लुटेरी दुल्हन है। अब यह दुल्हन पुलिस के चंगुल में है...

48

यह मामला मध्य प्रदेश के भिंड में सामने आया था। 23 दिसंबर, 2019 को मप्र के अटेर के रहने वाले भगवती तिवारी के बेटे रुपेन्द्र की सगाई गोहद के परमाल की बेटी भावना के साथ तय हुई थी। जिनकी शादी पूरी रीति-रिवाज के अनुसार 16 जनवरी, 2020 को हुई। दूल्हे के घरवालों ने घर पहुंचकर जैसे ही दुल्हन का घूंघट उठाया तो वह हैरान थे। क्योंकि उन्होंने जिस भावाना नाम की लड़की के साथ सगाई की थी, वह दुल्हन बनकर नहीं आई थी। उसकी जगह तो कोई दूसरी लड़की थी। पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बताया था कि वो कोलकाता की रहनी वाली थी। उसके बॉयफ्रेंड ने धोखा देकर यह शादी तय कराई थी।  आगे पढ़िए 77 साल के बुजुर्ग को लुटेरी दुल्हन ने प्रेम जाल में फंसाया

58

यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया था। बुढ़ापे में शादी करने की सनक 77 साल के एक शख्स को काफी महंगी पड़ गई थी। उसने विज्ञापन दिया। विज्ञापन देखकर 45 साल की एक महिला सामने आई। उसने बुजुर्ग से मिलकर शादी की इच्छा जताई। 4 दिसंबर, 2016 को मुख्यमंत्री विधवा एपं परित्यक्ता कन्यादान योजना के तहत दोनों की शादी हो गई। थोड़ा-थोड़ा करके दुल्हन अपने पतिदेव के साथ रही और फिर एक दिन 40 लाख रुपए का सामान लेकर रफूचक्कर हो गई। पीड़ित ने जब अपने स्तर पर पड़ताल की, तो मालूम चला कि यह लुटेरी दुल्हन 1-2 नहीं, करीब 10 लोगों को ऐसी ही ठग चुकी है। इस बार ठगी का शिकार बने थे सरकंडा निवासी एमएल पस्टारिया, जो खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के रिटायर्ड अफसर हैं। आगे पढ़िए..पटियाल की लुटेरी दुल्हन..

68

यह लुटेरी दुल्हन पंजाब के पटियाला में सामने आई थी। इस लुटेरी दुल्हन का पटाक्षेप चौथी शादी के बाद हुआ था। नाभा के समला गांव के रहने वाले जगदीप सिंह ने 2018 में मनप्रीत कौर से शादी की थी। मनप्रीत डेराबस्सी के डकौली गांव में रहती है। लेकिन शादी के 15 दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। पति ने पुलिस के चक्कर से बचने मनप्रीत एक लाख रुपए में सौदा किया और अपना पीछा छुड़ाया। लेकिन जगदीप को मनप्रीत की नीयत पर कुछ शक हुआ। जब उसने जासूसी की, तो मालूम चला कि मनप्रीत एक लुटेरी दुल्हन है। बाद में पुलिस की जांच में सामने आया था कि धोखाधड़ी में पूरा परिवार शामिल रहता था। आगे पढ़िए हरिद्वार की कहानी..

78

यह मामला उत्तराखंड के हरिद्वार में सामने आया था। पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया था, जो अपने पति के इशारे पर शादियां करती थीं। ये दोनों खुद को भाई-बहन की तरह सामने आते थे। इस कपल का वास्तविक नाम अंजलि और महावीर है। अंजलि अपना नाम बदलकर यानी पूजा बनकर चंडीगढ़ निवासी युवक से मिली थी। इसके बाद दोनों ने 18 दिसंबर, 2019 को शादी कर ली थी। 7 जनवरी को दोनों हनीमून पर हरिद्वार आए थे। दोनों एक होटल में ठहरे थे। इसी बीच अंजलि मौका पाकर 50,000 रुपए और जेवरात लेकर भाग गई थी।  आगे पढ़िए करवाचौथ पर भागी लुटेरी दुल्हन

88

यह मामला राजस्थान के जोधपुर में सामने आया था। विक्रमादित्य इलाके में रहने वाले विजय की शादी अप्रैल, 2019 को पाली जिले की रहने वाली ललिता से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक था। लेकिन करवाचौथ पर सबकुछ बिखर गया। घर से जेवरात आदि लेकर भागने के बाद ललिता ने प्रेमी के संग अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसमें उसने विजय को संबोधित करते हुए उस शख्स को अपना पति बताया। हालांकि सामने आया है कि ललिता पहले भी दो शादियां कर चुकी थी। (नोट-यह तस्वीर ललिता और विजय की है)
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved