MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • तस्वीरों में देखें झारखंड़ के NH 33 पर कैसे हुई मछली लूट, थैला-झोला, पॉलीथिन, जिसको जो मिला उसमें भर ले गया

तस्वीरों में देखें झारखंड़ के NH 33 पर कैसे हुई मछली लूट, थैला-झोला, पॉलीथिन, जिसको जो मिला उसमें भर ले गया

सराईकेला-खरसावां. झारखंड के सराईकेला-खरसावां चौका के पास एनएच पर मछली लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने के पूर्व आधे मछली लेकर राहगीर के अलावा स्थानीय लोग भाग गए। सराईकेला- खरसावां जिले के चौका ओवरब्रिज के पास एनएच 33 पर मछली लदा वाहन 3 जुलाई की शाम अनियंत्रित होकर पलटने के बाद एनएच पर यह माहौल बना। वाहन पर लदा मछ्ली सड़क पर बिखर गया। राहत काम करने का बजाय स्थानीय लोग मछली लूटने में व्यस्त हो गए। जिसे जितना मछली मिला लेकर अपने घर की ओर चले गए। इस कारण एमएच भी जाम हो गया। करीब एक घंटे तक एनएच पर जाम की स्थिति बनी रही। आइए फोटो में देखते हैं कैसे मची मछली लूटने की होड़। 

2 Min read
Pawan Tiwari
Published : Jul 04 2022, 09:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14

चालक के अनुसार लोगों ने किसी तरह की मदद नहीं की। लोग मछली लूटने में लगे रहे। वह और चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकले। स्थानीय लोगों के अलावा राहगीर भी मछली लूटने में लग गए। अपनी कार-बाइक एनएच पर खड़ी कर मछली लूटने में लग गए। थैला-झोला में मछली भर लोग ले गए। (सड़क पर पड़ी मछलियां)

24

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को मछली ले जाने से रोका। जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को लोगों के सहयोग से एक किनारे किया। जिसके बाद एनएच पर आवागमन शुरु हुआ। दूसरे पिकअप वैन से सड़क पर बिखरे मछली को लादा गया और रांची भेजा गया। 
 

34

बहरागोड़ा से रांची जा रहा था मछ्ली
वाहन चालक रामराय हांसदा ने बताया कि पिकअप वैन में  बहरागोड़ा से मांगुर मछली लादकर रांची लेकर जा रहा था। चौका ओवरब्रिज से नीचे उतरने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पर खलासी मानिक नायक भी था। इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए। हालांकि दोंनो को हल्की चोट आई।

44

पुलिस के सामने भी लोग मछली लूटने में लगे रहे। लोगों को समझाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन के चालक और खलासी भी लोगों में मछली ना ले जाने की मिन्नतें करते रहें। लेकिन लोगों ने एक न सुनी।

About the Author

PT
Pawan Tiwari
BHU से मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद सात सालों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फील्ड में हूं। 2020 में पत्रिका ग्रुप द्वारा डिजिटल पत्रकारिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुका हूं। धार्मिक-राजनैतिक किताबें पढ़ने की आदत है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved