- Home
- States
- Jharkhand
- झारखंड में महिला ने 5 बच्चों को एक-एक करके छत से नीचे फेंका, देखने वालों को उड़े होश..
झारखंड में महिला ने 5 बच्चों को एक-एक करके छत से नीचे फेंका, देखने वालों को उड़े होश..
साहिबगंज (झारखंड). झारखंड में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो आप सभी के होश उड़ा देगी। यहां एक महिला ने अपने घर की दूसरी मंजिल की छत से एक-एक करके पांच बच्चों को नीचे फेंक दिया। हालांकि गनीमत यह रही कि नीचे खड़े लोगों ने बच्चों को दौड़कर झेल लिया। लेकिन इसमें 3 बच्चों को गंभीर रुप से चोट आई है।

दरअसल, हैरान कर देने वाली यह घटना साहिबगंज में रविवार सुबह देखने को मिली। जहां बिहारी लाल मंडल भवन में आस-पड़ोस के कुछ बच्चे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान यह युवती वहां पर आ गई और बच्चों को उठा-उठाकर नीचे फेंकने लगी। घटना का पता लगते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा कि यह सभी बच्चे महिला के रिश्तेदार ही हैं। (फोटो प्रतीकात्मक)
आसपास के लोगों ने इस महिला को मानसिक रुप से बीमार बताया। उनका कहना है कि अचानक कभी भी वह हैरान कर देने वाला काम करती रहती है। घटना की जानकारी लगते एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर व नगर थाना के एएसआई प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस का कहना है कि किसी भी बच्चे के परिजन ने अब तक कोई शिकायत नहीं की है। फिलहाल हम मामले की जांच कर रहे हैं। संबंधित महिला को थाना बुलाया गया है। पूछताछ करने और किसी द्वारा शिकायत करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि यह महिला पहले बच्चों को किसी बहाने से छत पर ले गई और बातों उलझा कर उनको नीचे फेंकने लगी। वहीं मोहल्ले की शर्मिला नाम की सूझबूझ से मासूमों की जान बच गई। जिसने समय रहते हुए लोगों को बताने के साथ-साथ बच्चों को लपक कर सकुशल बचाया।
गंभीर रुप से चोटिल तीन बच्चों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां अंश कुमार मंडल (12) व आयुष कुमार (10) की हालत नाजुक बताई जा रही है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।