MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • शूटर Konica Layak की रहस्यमयी मौत, शादी की चल रहीं थीं तैयारी..Sonu Sood ने भेजी थी ढाई लाख की जर्मन राइफल

शूटर Konica Layak की रहस्यमयी मौत, शादी की चल रहीं थीं तैयारी..Sonu Sood ने भेजी थी ढाई लाख की जर्मन राइफल

धनबाद. झारखंड से दुखद खबर सामने आई है, जहां नेशनल शूटर कोनिका लायक (national shooter Konica Layak) की संदिग्ध परिस्थितियों में कोलकाता में मौत हो गई। कनिका ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं, झारखंड ही नहीं खेल जगत में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनके शूटिंग के फैन बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ( bollywood actor sonu sood) तक हैं। लेकिन उनकी रहस्यमय मौत से परिवार के साथ कई लोग स्तब्ध हैं।यह हादसा है या साजिश इसका पता नहीं चल सका है। जानिए कैसे एक्टर सोनू सूद ने कोनिका को गिफ्ट में भेजी थी ढाई लाख की जर्मन राइफल...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 16 2021, 02:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, शूटर काेनिका लायक (26) की बुधवार संदिग्ध हालत में मौत हो गई। यह हत्या है या फिर उसने खुदकुशी की, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं  पूर्व कोच पर भी कई तरह के आरोप लग रहे हैं। पिता ने कहा-बेटी की तबीयत खराब का बोलकर पुलिस ने कॉल कर बुलाया था। शूटर कोनिका लायक वर्तमान में कोलकाता में रहकर जयदीप कर्मकार शूटिंग एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही थीं। 3 दिन पहले ही उनकी मां कोलकाता में अपनी बेटी से मुलाकात कर वापस धनबाद लौटी थीं। मां का कहना है कि वह बेहद खुश थी, उसे किसी प्रकार कोई परेशानी या टेंशन नहीं थी। 

26

बता दें कि कनिका को राइफल नहीं होने की वजह से कोनिका को दोस्तों से उधार मांगकर टूर्नामेंट खेलना पड़ता था। लेकिन जब कोनिका खुद की राइफल मिली तो वह बेहद  खुशी थीं। इसलिए तो वो कोलकाता की शूटिंग एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही थीं।

36

कनिका तब चर्चा में आई थीं जब उनकी मदद करने के लिए एक्टर सोनू सूद आगे आए थे। इसी साल जून के महीने में कनिका का चयन अंतरराष्ट्रीय लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता में हुआ था। लेकिन राइफल के अभाव में जब वह शूटिंग में हिस्सा नहीं ले पा रही थी। यह जानकारी जैसे ही सोनू सूद को पता लगी तो उन्होंने कोनिका को ढाई लाख रुपए की जर्मन राइफल भेजी थी।

46

सोनू सूद ने राइफल देने का वादा करने के साथ कनिका से कहा था कि 'में आपको राइफल दूंगा। आप देश को मेडल दे देना। आपकी rifle आप तक पहुंच जाएगी। इसका जवाब देते हुए कनिका ने कहा-सर मेरी बंदूक़ आ गई। मेरे परिवार में ख़ुशी की लहर फैल गई है और पूरा गाँव आपको आशीर्वाद दे रहा है। जुग जुग जीयो...

56

दुखद बात यह है कि शूटर कोनिका की इसी साल शादी तय हो हो चुकी थी। अगले साल यानि 2022 फरवरी में उनकी शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी थी। खुद  कनिका भी अपने लिए  खरीददारी कर चुकी थीं। लेकिन दुल्हन बनने से पहले ही वह दुनिया को अलविदा कह गईं।
 

66

वहीं इस मामले में पुलिस को पता चला है कि कोच के साथ कोनिका के संबंध बेहतर नहीं थे। पुलिस कोच से भी पूछताछ कर रही है। वहीं कोनिका जब अक्टूबर में गुजरात में ट्रेनिंग लेने गई थी तो शूटिंग के दौरान छेड़खानी का मामला सामने आया था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इसी विवाद के चलते तो शूटर ने आत्महत्या नहीं कर ली है।

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भाभी के साथ देवर का था अवैध संबंध, शादी की खबर से बौखलाई भाभी ने रचा मौत का खेल!
Recommended image2
रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Recommended image3
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल
Recommended image4
Ranchi Weather: 25 जनवरी को रांची में कड़ाके की ठंड! सुबह-शाम कुहासा, जानिए कितना गिरेगा पारा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved