- Home
- States
- Jharkhand
- MS Dhoni ने होली पर दिया स्पेशल तोहफा, आम जनता के लिए खोल दिया अपना फार्म हाउस, सब कुछ सस्ते दामों में मिल रहा
MS Dhoni ने होली पर दिया स्पेशल तोहफा, आम जनता के लिए खोल दिया अपना फार्म हाउस, सब कुछ सस्ते दामों में मिल रहा
रांची. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( mahendra singh dhoni) क्रिकेट से रिटायरमेंट होने के बाद भी चर्चा में बने रहते हैं। माही जब कभी रांची मे होते हैं तो अपना अधिकतर समय अपने फार्म हाउस पर हो रही खेती और डेयरी पर देते हैं। उनका रांची के सैंबों गांव में एक बड़ा फार्महाउस है। अब धोनी ने होली के मौके पर पहली बारअपना फार्म हाउस जनता के लिए खोल दिया गया है। इतना ही नहीं आम लोगों के लिए यहां मिलने वाले फल-सब्जी और डेयरी के प्रोडेक्ड पर स्पेशल ऑफर भी दिया जा रहा है। जिन्हें हर कोई सस्ते दामों में खरीद सकता है। जानिए कब तक और क्या मिल रहा ये स्पेशल ऑफर...

दरअसल, माही ने होली उत्सव के मौके पर गुरुवार को अपना फार्म हाउस जनता के लिए खोला है। जो कि तीन दिन यानि शनिवार तक खुला रहेगा। जैसी ही रांची और आसपास के लोगों को पता चला तो इसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ लगने लगी है।
बता दें कि रांची के सैंबों गांव में स्थित महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म हाउस करीब 43 एकड़ जमीन में बना हुआ है। जहां वह अपनी टीम के साथ सब्जी-फलों की खेती करते हैं। साथ ही डेयरी भी बनी हुई है। इतना ही नहीं यहां पर मछली पालन के लिए दो तालाब भी हैं।
माही यहां पर ऑर्गेनिक तरीके से गेंहू की खेती करते हैं। इस फार्महाउस में बड़े पैमाने पर स्ट्रॉबेरी, पपीता और अमरूद की खेती भी होती है। वह खेती के लिए उन्नत किस्म की बीज विदेश से लेकर आए हैं। यहां पर होने वाली सब्जी और फलों को वह विदेश में भी सप्लाई करते हैं। लेकिन अब होली के मौके पर रांची की जनता के लिए खोल दिया गया है।
फार्म हाउस के मैनेजर और धोनी के एग्रीकल्चर कंसलटेंट रोशन कुमार ने बताया कि समय-समय पर धोनी भी यहां पर आते हैं। जब उनको कोई काम करना होता है तो वह खुद करने लग जाते हैं। वह एक कुशल किसान की तरह काम करते हैं। कभी मिट्टी खोदने लगते हैं तो कभी फल-सब्जियों को काटने लगते हैं।
धोनी के एग्रीकल्चर कंसलटेंट रोशन कुमार ने बताया कि होली के मौके पर तीन दिनों का स्ट्रॉबेरी पर बाई 1 गेट 1 का ऑफर दिया जा रहा है। जिसका लाभ हर कोई उठा सकता है। साथ ही कई तरह की सब्जियों और फलों पर भी ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही आम जनता यहां आकर माही के फ्रॉम हाउस में हो रही फार्मिंग को देख सकते है कि यहां कैसे काम हो रहा है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।