MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • ये इश्क है! 2 लड़कियों को एक लड़के से प्यार, बिना शादी के बच्चे भी हो गए..फिर जो हुआ वो कभी नहीं देखा होगा

ये इश्क है! 2 लड़कियों को एक लड़के से प्यार, बिना शादी के बच्चे भी हो गए..फिर जो हुआ वो कभी नहीं देखा होगा

लोहरदगा (झारखंड). अभी तक आपने फिल्मों से लेकर रियल लाइफ तक एक साथ एक लड़के से दो लड़की को प्रेम करते देखा और सुना होगा। लेकिन शादी बाद में एक से ही होती है। लेकिन झारखंड के लोहरदगा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिस पर शायद कोई यकीन करें। क्योंकि यहां पर दो लड़कियों को एक युवक से प्यार हो गया। दोनों ने एक साथ अपनी पूरी रजामंदी से युवक से एक ही मंडप में 7 फेरे लेकर विवाह रचा लिया। आइए जानते हैं इस अजब प्रेम की गजब कहानी...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 05 2021, 11:47 AM IST| Updated : Oct 05 2021, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दरअसल, इस अनोखी प्रेम कहानी का दिलचस्प नजारा लोहरदगा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर आदिवासी इलाके की हिसरी पंचायत में देखने को मिला। यहां के निवासी संजीत उरांव ने अपनी प्रेमिका रिंकी उरांव व कलावति उरांव के साथ शादी करके उनको अपनी पत्नी बनाया। 
 

25

हैरानी की बात यह है कि इस विवाह में तीनों की चार संतानें भी मौजूद थीं। जो अपने माता-पिता की शादी में बाराती बने हुए थे। साथ ही पूरा गांव इस विवाह में शरीक हुआ। किसी ने फोटो खींचे तो किसी ने वीडियो बनाया। अब इस त्रिकोण प्रेम और अनोखी शादी  के चर्चे पूरे इलाके में हो रहे हैं। साथी सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
 

35

बता दें कि संजीत का दोनों युवतियों के साथ पिछले कई सालों से चल रहा था। दोनों के साथ वह पति-पत्नी की तरह लिव इन रिलेशनशिप था। इतना ही नहीं दोनो के बच्चे भी हो गए थे। हालांकि इस दौरान दोनों शादी के बंधन में नहीं बंधे थे। इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी थीं। इसलिए तीनों ने मिलकर आपसी रजामंदी से शादी करने का फैसला किया।

45

संजीव की जिंदगी में सबसे पहले तेतरग गांव की रहने वाली रिंकी उरांव आई थी। दोनों ने जब प्यार परवान चढ़ा तो वह इन रिलेशन में रहने लगे। वह काई सालों तक साथ रहे और उनको तीन बच्चे भी हो गए। इसी बीच संजीव का दिल नवाटोली की रहने वाली कलावती उरांव पर हो गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग करीब तीन साल तक चला। इस दौरान कलावती को एक बच्चा भी हो गया और वह दोनों युवतियों के साथ लिव इन में रहता था।

 

55

जब युवक को दो लड़िकयों के बिना शादी के एक साथ रहने के बारे में लोगों को पता चला तो वह हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने तीनों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। वहीं लोगों के टोकने के बाद तीनों के बीच भी मतभेद होना शुरू हो गया। फिर  संजीव, रिंकी और कलावती के बीच एक साथ रहने की आपसी सहमति बनी और  शादी करने का फैसाल कर लिया।

यह भी पढ़े-75 शादियां कर चुका ये शख्स, 200 विदेशी लड़कियों की जिंदगी की तबाह..आरोपी ने बयां की चौंकाने वाली कहानी

यह भी पढ़े-भयानक हादसा: एक गलती से परिवार के 5 लोगों की बिछ गईं लाशें, तभी मौत के मुंह से जिंदा बचा 6 माह का बच्चा

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved