MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • झारखंड में कुछ इस तरह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तस्वीरों में देखिए आजादी के अमृत महोत्सव पर राज्य का माहौल

झारखंड में कुछ इस तरह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, तस्वीरों में देखिए आजादी के अमृत महोत्सव पर राज्य का माहौल

रांची (झारखंड). देश में 15 अगस्त के दिन आजादी का 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत राज्य सहित देशभर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह साफ देखा जा सकता है। सभी प्रशासनिक कार्यालय, स्कूलों, कॉलेजों में झंडात्तोलन किया गया। राज्य के सभी मंत्री, विधायक, नेताओं ने अपने-अपने कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराएं। राज्य एवं अपने क्षेत्र की जनता को संदेश दिया। तस्वीरों में देखिए राज्य के विभिन्न नेताओं ने किस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस...

3 Min read
Sanjay Chaturvedi
Published : Aug 15 2022, 05:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोहराबादी ग्राउंड और शहीद स्मारक में झंडात्तोलन किया और राज्य के लोगों को अपना शंदेश दिया। इस दौरान सीएम ने पुरानी पेंशन बहाल करने, किसानों की सहायता, विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति, 35 लाख परिवारों को सखी मंडल से जोड़ने, सर्वजन पेंशन योजना व अन्य योजनाओं के बारे में बातें की।

211

स्वास्थ मंत्री, बन्ना गुप्ता
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर के गोपाल मैदान में हुए कार्यक्रम में शामील हुए। इस दौरान झंडात्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ध्वजारोहण के बाद उन पुलिसवालों को सम्मानित किया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया था।

311

शिक्षा मंत्री, जगन्नाथ महतो
राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने बोकारो के पुलिस केंद्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्यजारोहण किया। साथ ही तिरंगे को सलामी दी।  ध्वजारोहण व तिरंगें को सलामी देने के बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

411

सत्यानंद भोक्ता, कृषि मंत्री
झारखंड राज्य के कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चतरा जिले के श्रम नियोजन कार्यालय में झंडात्तोलन किया। तिरंगे को सलामी दी। 15 अगस्त के इस अवसर पर ध्वजारोहण करने के बाद उन्होंने  विभाग द्वारा चयनित लाभूकों (लाभार्थियों) के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

511

शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक
मांडर विधानसभा की नव निर्वाचित सबसे कम उम्र की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर आवासीय उच्च विद्यालय, बनहोरा एवं लापुंग महूगांव मिशन में झंडात्तोलन किया। विधायक नेहा तिर्की ने इस मौके पर आजादी के लिए मातृभूमि पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया। साथ ही विद्यालय में उपस्थित कई परिवार जनों से मुलाकात की।

611

अंबा प्रसाद, विधायक
हजारीबाग के बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग स्थित आवास और कार्यालय में झंडात्तोलन किया। साथ ही झंडे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान में शामिल हुई। ध्वजारोहण करने के बाद उन्होंने लोगों से कहा- हम संकल्प लें कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष से मिली आजादी के मूल्यों को संरक्षित रखेंगे।

711

दीपिका पांडेय सिंह
धनबाद के महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने नवोदय स्कूल, लालमटिया और गोड्‌डा में ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण करने के बाद 15 अगस्त व आजादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर पर स्कूल के सभी मेघावी छात्र, छात्राएं उनके अभिभावक और स्कूल के शिक्षकगण को संबोधित किया।

811

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, राजेश ठाकुर
झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रदेश कार्यालय में झंडात्तोलन किया और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सभी ने तिरंगे को सलामी दी और तिरंगे के नीचे राष्ट्रगाण गाया।

911

झामुमो कार्यालय
गिरिडीह स्थित झामुमो कार्यालय में गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहबादी एवं गांडेय के विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने झंडात्तोलन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी। सभी नेएक स्वर में राष्ट्रगाण गाया। सभी ने वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय झारखंड के नारे लगाए।

1011

रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर के पुलिस लाइन में 15 अगस्त व आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा फहराया और और शहीद स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 15 अगस्त के दिन झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने देश की स्वाधीनता के आंदोलनकारियों से लेकर देश में शांति बनाए रखने में अपना बलिदान देने वाले सभी वीर शहीदों को नमन किया।

1111

विधानसभा स्पीकर, रविन्द्र नाथ महतो
झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने विधानसभा परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद संबोधन में उन्होंने कहा- आज हमें देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने तथा झारखंड को विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़े- झारखंड में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान हादसा, पुलिस लाइन में करंट लगने से पुलिस कर्मी की मौत

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved