MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • झारखंड में धूमधाम से मनी ईद, नमाजियों ने खुदा की इबादत में पढ़ी नमाज, प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर

झारखंड में धूमधाम से मनी ईद, नमाजियों ने खुदा की इबादत में पढ़ी नमाज, प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर

रांची. पूरे राज्य में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व रविवार को लोगों द्वारा धूम-धाम से मनाया जा रहा है। राज्य के तमाम बड़े और छोटे मसजिदों में नमाज अदा कराई गई। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक राज्य के सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मस्जिदों के इमामों ने बकरीद पर्व क्यों मनाया जाता है इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। जिसके बाद लोग कुर्बानी के प्रबंध में लग गए। इधर, बकरीद को लेकर पूरे राज्य में पुलिस और प्रशासन अलर्ट ओर है। सभी संवेदनशील इलाकों में भारी मात्रा में फोर्स तैनात किया गया है। बड़े-बड़े मसजिदों में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से फोर्स तैनात है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की का रही है। इससे पहले 9 जुलाई के शाम पूरे राज्य में फ्लैग मार्च निकाला पुलिस शांति बनाए रखने की अपील लोगों से की थी। पुलिस से सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है। राज्य में अभी तक कहीं कोई उपद्रव की सूचना नहीं है।  नमाज अदा कर लोगों ने अमन और चैन की दुआ मांगी। 

2 Min read
Author : Sanjay Chaturvedi
Published : Jul 10 2022, 11:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

रांची के एकरा मस्जिद समेत सभी दरगाहों में नमा अदा की गई
रांची के एकरा मस्जिद समेत सभी छोड़े-बड़े मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। यहां कुल 56 मस्जिद हैं। एकरा मस्जिद के अलावा हिंद पीढ़ी, मल्लाह चौक,, उर्दू लाईब्रेरी अन्य मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लाखों लोग जुटे। राँची में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम हैं। डोरंडा, अरगोड़ा, विक्रांत चौक समेत अन्य इलाकों में सुरक्षा सख्त है। सभी जगाहों पर भारी मात्रा में फोर्स तौनत है।

25

जमशेदपुर में नमाज अदा करने जुटे लाखों लोग
जमशेदपुर मैं भी बकरीद पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही यहां के मस्जिदों में बकरीद की नमाज नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की लाखों की संख्या में भीड़ जुटी। यहां के कदमा शास्त्री नगर सल्फी मसजिद, शास्त्री नगर हदीस मसजिद, टेल्को हदीस मसजिद, जुगसलाई, साकची जामा मसजिद, मानगो, आजादनगर, बिस्टुपुर, सोनारी समेत अन्य मसजिदों में नमाज अदा की गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी जगह-जगह पर तैनात है। जिला पुलिस के अलावा रैफ के जवानों को भी संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। 

35

अन्य जगहों पर भी बकरीद की धूम
राज्य के जामताड़ा, धनबाद, पलामू, खूंटी, सिमडेगा, चतरा समेत सभी जिलों में बकरीद धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मसजिदों में नमाज अदा करने लोगों की भारी भीड़ देखी गई। लोगों में घरों में तरह-तरह के पकवान बनें शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में बकरीद की धूम है। लोग एक एक दूसरे से गले मिल बकरीद की बधाई दे रहे है। 
 

45

सीएम ने दी बधाई
बकरीद को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को बकरीद पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के विभिन्न मंत्री और विधायक-सांसदों ने भी लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। साथ ही मस्जिदों में जाकर लोगों से गले भी मिले।

55

सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट पर

झारखंड में जहां एक और खुशी व उल्लास का माहौल है, तो वहीं सेसेंटिव इलाकों के साथ पूरे प्रदेश में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलों के अलग- अलग जगह जैसे डोरंडा, अरगोड़ा, विक्रांत चौक समेत अन्य इलाकों में सुरक्षा सख्त है। सभी जगाहों पर भारी मात्रा में फोर्स तौनत है। जिला पुलिस के अलावा रैफ के जवानों को भी संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। 

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रांची में CA बेटे की मौत, जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रही वकील मां और बेटी
Recommended image2
Ranchi Weather Update: 26 जनवरी को रांची में कितनी पड़ेगी ठंड? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल
Recommended image3
Ranchi Weather: 25 जनवरी को रांची में कड़ाके की ठंड! सुबह-शाम कुहासा, जानिए कितना गिरेगा पारा?
Recommended image4
Ranchi Weather Today: रांची में कितनी ठंड रहेगी? जानें AQI और तापमान का अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved