MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Jharkhand
  • सावन की दूसरी सोमवारी पर पूरे राज्य में भक्तीमय माहौल,आम भक्तों के अलावा राजनीतिक लोगों पर भी चढ़ा भक्ति का रंग

सावन की दूसरी सोमवारी पर पूरे राज्य में भक्तीमय माहौल,आम भक्तों के अलावा राजनीतिक लोगों पर भी चढ़ा भक्ति का रंग

रांची ( झारखंड). झारखंड राज्य में सावन के महीने में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है।  सावन की दूसरी सोमवारी को जमशेदपुर, रांची, चक्रधरपुर सहित पूरे राज्य के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूरे राज्य में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। आम भक्तों के अलावा कई राजनीतिक लोगों ने भी भगवान शंकर को जल अर्पित किया और राजय और अपने क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। तस्वीरों में देखिए राज्य में सावन पूजा का नजारा....

3 Min read
Sanjay Chaturvedi
Published : Jul 25 2022, 03:31 PM IST| Updated : Jul 25 2022, 03:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिव अभिषेक
श्रावण माह की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कई शिव मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की तथा राज्य की खुशहाली की कामना की। सोमवार की सुबह उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के दाईगुटू में स्थित नया शिव मंदिर में रूद्राभिषेक किया। उसके बाद शिरोमणनगर स्थित श्री श्री शिरोमणि अमरनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

25

राज्य के चर्चित विधायक सरयू राय ने की पूजा-अर्चाना
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ बारीडीह स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्‍होंने भोलेनाथ से सभी की परेशानी खत्म करने की कामना की। सरयू राय ने हर-हर महादेव, हर-हर भोले, बोल बम का नारा लगाकर मंदिर में प्रवेश किया। राय ने पूजा अर्चना के बाद बताया कि शंकर जी को जल व दूध के अलावा बेलपत्र और फूल माला भी चढ़ाया जाता है। सावन के महीने का साल भर लोगों को इंतजार रहता है। भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। उन्होंने राज्य के विकास की कामना भगवान भोलेनाथ से की है। 
 

35

राज्य के शिवालयों में उत्साहित श्रद्धालु...
सरायकेला में खरकई नदी किनारे कुदरसाही स्थित बाबा सिद्धेश्वर महादेव एवं माजनाघाट के बाबा पंचमुखी महादेव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिरों में भक्तों ने भगवान शिव पर जलाभिषेक करना शुरू कर दिया था। वहीं, जगन्नाथपुर के प्राचीन योगेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे अधिक देखने को मिली। 
 

यह  भी पढ़े- द्रोपदी मुर्मू बनी देश की 15वीं राष्ट्रपति, झारखंड के कई MP और नेताओं ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

45

तीन राज्यों के श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के नारों से गूंज रहा चित्रेश्वर धाम
सावन की दूसरी सोमवारी के दिन तीन राज्यों की त्रिवेणी पर बसे पौराणिक शिव मंदिर चित्रेश्वर धाम में भगवान शंकर को जलाभिषेक के लिए तीन राज्य के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। हर हर महादेव के नारे से इलाका गूंज रहा है। मंदिर में जलाभिषेक के लिए कमेटी द्वारा पाइप और टंकी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। 

55

विभिन्न जगहों से सैकड़ों कांवरिया कांवर लेकर पहुंचे और भगवान शंकर को जलाभिषेक किया। यहां पूजा करने के लिए ना सिर्फ झारखंड बल्कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के श्रद्धालु भी पहुंचे हैं। इधर, बहरागोड़ा के अन्य शिवालयों में भी पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भीड़ लगी हुई है।

About the Author

SC
Sanjay Chaturvedi
मैने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से M.Com किया है। इसके साथ ही माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से PGDCA का कोर्स किया है। इसके बाद द सूत्र, नेशन मिरर व अग्निबाण न्यूज में मे फ्री लांसर वर्क करने का 1 साल का अनुभव है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved