- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- जींस से लेकर बेडशीट पर पड़े पीरियड के दाग को साफ कर सकती है ये 6 आसान ट्रिक
जींस से लेकर बेडशीट पर पड़े पीरियड के दाग को साफ कर सकती है ये 6 आसान ट्रिक
लाइफस्टाइल डेस्क: पीरियड, मेंसुरेशन (menstruation) या मासिक धर्म इससे हर लड़की को गुजरना पड़ता है। महीने के वह 5 दिन उनके लिए बेहद मुश्किल होते हैं और तब उनका मूड और ऑफ हो जाता है, जब उनके कपड़े या बेडशीट पर इसका दाग लग जाता है। जिसे साफ करना बड़ा ही मुश्किल होता है, क्योंकि कितना भी साफ करने के बाद यह दाग अपना पीलापन छोड़ जाता है। ऐसे में पीरियड के दाग को साफ किया कैसे किया जा सके यह बड़ा सवाल है? तो चलिए आज आपकी इस परेशानी को दूर करते हैं और आपको बताते हैं कि कैसे आप पीरियड्स के दाग (how to remove period stain) आधे घंटे में साफ कर सकते हैं...

ठंडा पानी
पीरियड के दाग को ठीक करने के लिए कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। यह आपके कपड़ों पर आपके पीरियड्स के दाग को सेट कर देगा और इसे हटाने के लिए आपको बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी। जब बात पीरियड्स के दाग-धब्बों की आती है, तो ठंडा या बर्फीला पानी का इस्तेमाल करें।

विनेगर
विनेगर एक बेहतरीन स्टेन रिमूवर को काम करता है। इसका इस्तेमाल पीरियड्स के दाग को मिटाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए सिरका को दाग पर डालें। इसे 10-15 मिनट के लिए ऐसा ही रहने दें, दाग को गीले तौलिये से धीरे से रगड़ें और इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं।
नींबू का रस
पीरियड दाग को हटाने के लिए दाग पर ताजा नींबू का रस निचोड़ें और इसे पांच मिनट तक रहने दें। फिर इसे हलके हाथों से रगड़ते हुए ठंडे पानी से धो लें।
नमक
गहरे रंग के कपड़ों के लिए, नियमित टेबल सॉल्ट दाग को खत्म करने का एक शानदार तरीका हो सकता है। इसके लिए पानी और ⅓ नमक का मिश्रण बनाएं और इसमें दाग वाले कपड़े को गलाकर रख दें। इसे ब्रश का मदद से साफ कर लें।
बेकिंग सोडा
पीरियड के दाग लगे कपड़े पर से दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा को ठंडे पानी के साथ मिलाएं और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कपड़े पर लगाएं, इसे धीरे से रगड़ें। इसे कम से कम 30 मिनट तक रहने दें और फिर इसे अपनी सामान्य सर्फ से धो लें।
स्टेन रिमूवर
क्लोरॉक्स से ऑक्सीक्लीन तक मार्केट में कई ऐसे स्टेन रिमूवर मौजूद है, जो पीरियड्स के दाग को हटा सकते है। इसके लिए इसे 10 मिनट के लिए स्टेन रिमूवर में भीगने दें, फिर ठंडे पानी में फिर से धो लें। इसके अलावा आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड भी आजमा सकते हैं। इसके लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड को दाग पर लगाएं, इसे 30 मिनट तक रहने दें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
ये भी देखें : World Brain Tumor Day 2022: ब्रेन ट्यूमर के दौरान फायदेमंद होते है ये 5 फूड आइटम, जरूर करें डाइट में शामिल
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.