MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Krishna Janmashtami: सफलता चूमेगी कदम अगर कृष्णा की ये 5 बातें जीवन में कर लें शामिल

Krishna Janmashtami: सफलता चूमेगी कदम अगर कृष्णा की ये 5 बातें जीवन में कर लें शामिल

लाइफस्टाइल डेस्क. गीता में लिखा कर्म किए जा फल की चिंता ना कर। लेकिन क्या बिना किसी नतीजे की परवाह किए कोई कर्म किया जा सकता है। ये वो सवाल है जो युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी उलझन है। आज हम आपको कृष्ण के दिव्य ज्ञान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें जीवन की सफलता का राज छुपा हुआ है। अगर आप मन से कर्म करते हैं तो ऐसा हो ही नहीं सकता है कि उसका फल ना मिलें। तो चलिए नीचे कृष्ण की वो 5 बातें बताते हैं जिसे अपने व्यवहार में शामिल करके सफलता पाया जा सकता है...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 17 2022, 01:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

श्रीकृष्ण का पूरा जीवन ही एक प्रबंधन की किताब है जिससे पढ़कर इंसान जीवन में आगे बढ़ सकता है। किसी भी परिस्थिति का मुकाबला कर सकते हैं।

26

1. कृष्ण ने संघर्ष करने का दिया मंत्र

श्रीकृष्ण की जिंदगी में संघर्ष उनके पैदा होते ही शुरु हो गया था। पैदा होते ही वो यमुना पार कर गोकुल पहुंचे। जब वो तीन दिन के थे तब उन्हें पूतना मारने आई। तब से लेकर जीवन के अंतिम पल तक वो संघर्ष करते रहें। अगर आप धरती पर आए हैं तो संघर्ष हमेशा जीवन में बना रहेगा। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि धैर्य के साथ हर परिस्थिति का मुकाबला करना चाहिए। श्रीकृष्ण कहते हैं कि मानव के जीवन का पहला कर्तव्य हैं कर्म करना। हम इससे ही हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं।

36

2. जीवन में रचनात्मकता जरूरी

श्रीकृष्ण कहते हैं कि पढ़ाई सिर्फ किताबी नहीं होना चाहिए, बल्कि रचनात्मकता भी जूरूरी है। जो अलग-अलग अनुभव के जरिए प्राप्त किए जाते हैं। भगवान श्रीकृष्ण 64 दिन में 64 कलाओं में निपुण हो गए थे। उन्होंने संदीपनी ऋषि के आश्रम में रहकर अपनी शिक्षा पूरी की थी। लेकिन इसके अलावा भी उन्होंने कई और कलाएं सीखीं। वो कहते हैं कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो इंसान में रचनात्मक विकास करें। 

46

3. श्रीकृष्ण की तरह बने बलशाली

श्रीकृष्ण अखाड़ा में उतकर कर कुश्ती करते थे। उन्होंने कुश्ती में अपने कंस मामा को पराजित कर दिया था। यानी वो शरीर से काफी फिट थे।  वो बचपन में माखन-मिश्री खाते थे। दूध-दही का भरपूर इस्तेमाल करते थे। कहते हैं स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन का बसेरा होता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए हेल्दी रहना जरूरी है। इसलिए जंक फूड से नाता तोड़ हेल्दी फूड को जीवन में अपनाना चाहिए।

56

4. युद्ध से पहले कृष्ण ने दिया था शांति प्रस्ताव

कृष्ण कहते हैं कि शांति से बात बन जाए तो सबसे पहले उसपर ही आगे जाना चाहिए। कृष्ण कभी नहीं चाहते थे कि कौरव और पांडव के बीच युद्ध हो। इसलिए वो कौरव के पास शांति प्रस्ताव लेकर गए थे। जब बात नहीं बनी तब युद्ध करने के लिए उतरें। कृष्ण का मंत्र हैं कि शांति से ही समाज और देश आगे बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि अगर शांत नहीं रहोंगे तो कभी आगे नहीं बढ़ पाओंगे। युद्ध के मैदान में भी वो शांत भाव में ही नजर आए थे। वो कभी विचलित नहीं हुए। जीवन में सुख तभी पा सकते हैं जब आप शांत रहें।

66

5. रिश्तों का करें सम्मान

भगवान श्रीकृष्ण ने जीवन में कभी भी किसी का साथ नहीं छोड़ा। जिन्होंने उन्हें गाली दी उन्हें भी कृष्ण ने अपना माना। सुदामा और उद्धव से मित्रता निभाई। अर्जुन को अपना बनाया। कौरवों पर भी प्यार लुटाया था। प्रेमी और पति के रूप में हमेशा वो खरे उतरें। रिश्तों के लिए कृष्ण ने लड़ाइयां लड़ी और रिश्तों से ही उन्होंने कई लड़ाइयों पर विजय भी पाया। उन्होंने हर उस रिश्ते का सम्मान किया जिससे वो जुड़े थे।इसलिए इंसान को आगे बढ़ना है तो अपने रिश्ते के प्रति हमेशा इमानदार रहना चाहिए।

और पढ़ें:

Janmashtami:कृष्ण के इस 7 'मंत्र' को कपल करेंगे फॉलो, तो बिगड़े रिश्ते में भर जाएगा प्यार

जन्माष्टमी के दौरान घूमने के लिए 5 सबसे अच्छी जगह, यहां होता है सबसे भव्य कृष्ण जन्मोत्सव

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved