MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • नवरात्र स्पेशल: फैशन ट्रेंड, हेयर स्टाइल, मेकअप और शॉपिंग...सबकुछ मिलेगा यहां पर

नवरात्र स्पेशल: फैशन ट्रेंड, हेयर स्टाइल, मेकअप और शॉपिंग...सबकुछ मिलेगा यहां पर

लाइफस्टाइल डेस्क.चैत्र नवरात्र (Navratri 2022)शुरू होने वाली है। 26 सितंबर सोमवार से नवरात्रि शुरू हो रही है और 5 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार मनाया जाएगा। माता की आराधना के इस पर्व का इंताजर महिलाएं काफी बेसब्री से करती हैं। वो पूरे 9 दिन देवी की उपासना के साथ-साथ शानदार ड्रेअप भी करती हैं। पूरे 9 दिन महिलाओं को सजना और संवरना अच्छा लगता है। वो डांडिया खेलने के दौरान भी सबसे अलग दिखने की कोशिश करती हैं। इस नवरात्रि को आप एथिनिक ड्रेसेस के साथ वेस्टर्न ड्रेस को भी पेयर करके अलग लुक पा सकती है। हम बताने जा रहे हैं इस नवरात्रि खुद को तैयार करने के वो टिप्स जो आपको सबसे अलग दिखाएंगा, लोगों कि निगाहें आपसे नहीं हटेंगी। आइए नीचे देखते हैं इस नवरात्रि पर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड (Fashion trends) , हेयरस्टाइल, मेकअप और शॉपिंग प्लेस....

4 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Sep 20 2022, 06:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

1.साड़ी का कोई जवाब नहीं
किसी भी फेस्टिव सीजन में साड़ी का कोई तोड़ नहीं होता है। साड़ी हर तरह की महिला को खूबसूरत बनाता है। चाहे वो लंबी हो या फिर छोटी, मोटी हो या फिर पतली। साड़ी हर किसी पर जंचता है। इस नवरात्रि को आप सीक्विन साड़ी,ऑर्गेंजा साड़ी,प्री-स्टिच्ड साड़ी,सिल्क साड़ी को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। रेड, पिंक और ऑरेंज कलर की साड़ी आप पहन सकती हैं। राजस्थानी बांधनी साड़ी को भी नवरात्रि में पहनकर खुद को अलग लुक दे सकती हैं।
 

212

2.लहंगे के साथ शर्ट को पेयर करके पाए अलग लुक
लहंगे के साथ आप सिल्क या सारट फैब्रिक का शर्ट को पेयर कर सकती है। चमकदार शर्ट लहंगे के साथ अलग लुक देगा। आप अगर डांडिया या गरबा करने इसे पहनकर जाती हैं तो यकीन मानिए कि लोगों की नजर आपसे नहीं हटेगी।

312

3.लॉन्ग स्कर्ट के साथ टॉप के साथ श्रग
नवरात्रि में लॉन्ग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप और उसके ऊपर श्रग पहन सकती हैं। यह इन दिनों ट्रेंड में भी है। ये आपको सबसे अलग लुक देगा। इसे पहनकर आप डांडिया या गरबा भी कर सकती हैं।

412

4. फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा 
इस नवरात्रि को फ्लोरल प्रिंटेड लहंगा भी आजमा सकती हैं। यह आपको एलिगेंट लुक देगा। मार्केट में कई तरह के ऑप्शन आपको इसके मिलेंगे। इसे पहनकर आप ना सिर्फ कंफर्टेबल महसूस करेंगी, बल्कि अलग लुक में भी नजर आएंगी।

512

5. शरारा और गरारा को कर सकती हैं कैरी
नवरात्रि में शरारा और गरारा को भी आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकीत हैं। इसकी कई वेराइटी इन दिनों ट्रेंड में हैं। इससे फेस्टिव लुक मिलेगा। खुद भी काफी अलग महसूस इसे पहन कर सकती हैं।

612

6.डांडिया और गरबा में चनिया-चोली का लेटेस्ट फैशन करें फॉलो

डांडिया और गरबा के दौरान ज्यादातर महिलाएं चनिया-चोली पहनना पसंद करती हैं। इस बार के ट्रेंड की बात करें तो प्लेन लहंगा बॉटम फैशन में हैं। जिसके साथ हैवी एंब्रॉयडरी वाली चोली को पेयर कर सकती हैं। चौड़े और सीक्वेंस एंब्रॉयडरी वाले बॉर्डर के साथ प्लेन लहंगे एक अलग लुक आपको देगा। चोली में आप शॉर्ट  चोली, लॉन्ग चोली, शॉर्ट कुर्ता या फिर क्रॉप टॉप्स भी चुन सकती हैं। इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी नहीं पहने। क्योंकि ये डांस करने में प्रॉब्लम्स बन सकती है।कलरफुल बीड्स वाली जूलरी भी अच्छा ऑप्शन रहेगा।

712

न्यूड मेकअप में दिखेंगी सबसे खूबसूरत

इन दिनों न्यूड मेकअप ट्रेंड में हैं। इस नवरात्रि में अगर आप घर में मेकअप करने वाली हैं तो न्यूड मेकअप एक अच्छा विकल्प होगा। न्यूड मेकअप का मतलब होता है कम से कम मेकअप में सुंदर दिखना। आइए बताते हैं न्यूड मेकअप कैसे करें-

812

सबसे पहले चेहरा धो लें। इसके बाद क्लींजर टोनर लगाए। इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं। फिर मेकअप बेस बनाएं। यह जितना न्यूट्रल होगा उतना सुंदर लेगेंगी।  फिर चेहरे के रंग का हल्का शेड रंग का फाउंडेशन लगाएं और ब्रश की मदद से इसे एकसमान कर लें। फिर चेहरे के रंग का कॉम्पैक्ट  पाउडर लगाए। फिर दाग धब्बे को छुपाने के लिए स्किन टोन से मैच करता हुआ कंसीलर लगाएं। इसके बाद स्किन टोन से मिलता हुए अलगा ब्लशर लगाएं। फिर न्यूड कलर का आइशैडो ही लगाएं। आइब्रो पेंसिल लगाएं। लाइट कलर की लिपिस्टिक लगाएं। 

 

912

नवरात्रि में ट्राई करें यह नेल आर्ट डिजाइन्स

इसके अलावा आप नेल्स पर कलरफुल डिजाइन इस नवरात्रि को बना सकते हैं। आप अपने नेल्स पर डांडिया का डिजाइन, माता के चेहरे का डिजाइन भी बनवा सकती हैं। जो भी आपके हाथों को देखेगा वो इसकी तारीफ किए बैगर नहीं रह पाएगा। हालांकि इसके लिए आपको पार्लर जाना पड़ेगा। साथ ही थोड़ी जेब भी खाली करनी पड़ेगी। 

1012

इस नवरात्रि ऐसे संवारे जुल्फों को

इस नवरात्रि को आप अलग-अलग हेयरस्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं। मिक्स ब्रेड हेयरस्टाइल,फिशटेल ब्रेड हेयरस्टाइल को अलग-अलग आउटफिट पर ट्राई कर सकती हैं। 

1112

एक्सेसरीज में इसे कर सकते हैं शामिल

साड़ी के साथ या फिर लहंगे के साथ आप बेल्ट कैरी कर सकती हैं। यह इन दिनों ट्रेंड में हैं। इसके अलावा आप बड़ी सी एयरिंग भी अपने हर आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इन दिनों न्यूड शेड्स के फुटवियर ट्रेंड में हैं। इसके अलावा आप  ब्राइट कलर के फुटवियर ट्राई कर सकती हैं।
 

1212

यहां करें शॉपिंग

अगर आप घर बैठे नवरात्रि में ड्रेस, एक्सेसरीज की शॉपिंग करना चाहती हैं तो फिर कई ऐसे ऑनलाइन साइट्स हैं जिस पर सेल चल रहा है। आप इसका फायदा उठा सकती हैं।मिंत्रा (Myntra),एजियो डॉट कॉम (AJIOCom),शॉप डॉट मेंसएक्सपी (ShopMensXP) और जेबॉन्ग (Jabong) पर जाकर आप अच्छी रेट पर मन पसंद खरीदारी कर सकती हैं। 

और पढ़ें:

नवरात्रि के व्रत के दौरान जरूर डाइट में शामिल करें साबूदाना, गजब के है इसके फायदे

Navratri 2022: नवरात्रि में कैटरीना, कंगना समेत इन सेलेब्स से लें 9 रंगों की फैशन इंस्पिरेशन

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nail Polish: नेल आर्ट को बोलें ना, वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये 6 प्लेन नेलपॉलिश
Recommended image2
Soft Wool Shawl Care: एक वॉश से वुलन शॉल के रोएं हो न जाए खराब, ऐसे करें केयर और स्टोर
Recommended image3
Romantic Good Morning Wishes In Hindi: मेरी हर सांस में तुम...गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड को शेयर करें रोमांटिक मैसेज
Recommended image4
Wall Mounted Folding Desk: कम स्पेस में ज्यादा काम, वर्क फ्रॉम होम के लिए चुनें वॉल माउंटेड डेस्क
Recommended image5
Dinner Table Cloth Designs: डाइनिंग टेबल के लिए चुनें ट्रेंडी टेबल क्लॉथ डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved