MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Ukraine Crisis: 69 की उम्र में भी 30 साल वाली फुर्ती, घुड़सवारी-स्विमिंग के अलावा खाते हैं इस जानवर का अंडा

Ukraine Crisis: 69 की उम्र में भी 30 साल वाली फुर्ती, घुड़सवारी-स्विमिंग के अलावा खाते हैं इस जानवर का अंडा

हेल्थ डेस्क : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) रूस और यूक्रेन (Ukraine Crisis) के बीच तनाव को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए है। हालांकि, 69 साल के ये रूसी राष्ट्रपति अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 69 के होने के बाद भी उनमें 30 साल के जवान जैसी फूर्ती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, उनके हमेशा जवान दिखने के पीछे उनका खास तरह का खान-पान और एक्सरसाइज के बारे में...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 22 2022, 10:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

रुसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं। उनके फिटनेस वाली फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर दिख जाती है। 

28

वह अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना दो घंटे स्विमिंग और एक घंटा जिम में वर्कआउट करते हैं। जिसमें स्ट्रेचिंग से लेकर कोर वर्कआउट और वेट लिफ्टिंग तक शामिल है।

ये भी पढ़ें- रूस की यूक्रेन को धमकी-Donetsk और Lugansk में सैन्य अभियान रोके या अधिक रक्तपात को रहे तैयार

38

इतना ही नहीं पुतिन को घुड़सवारी का भी काफी शौक है। वह अपने बिजी शेड्यूल में समय निकालकर हफ्ते में एक या दो दिन घुड़सवारी करना भी पसंद करते हैं। अब इस तस्वीर में ही देख लीजिए की किस तरह 69 साल के पुतिन बिना शर्ट के घुड़सवारी कर रहे हैं।

48

व्लादिमीर पुतिन दुनिया के एकमात्र ऐसे राजनेता हैं जो 69 साल की उम्र में भी जवान दिखते हैं। इसके पीछे का राज उनका खान-पान, एक्सरसाइज और सही लाइफस्टाइल है। 
 

58

पुतिन की डाइट की बात की जाए तो वो वह अपने ब्रेकफास्ट को बहुत अहमियत देते हैं। उन्हें नाश्ते में तीतर के कच्चे अंडे (quail eggs) खाना पसंद हैं। इसके अलावा वो ब्रेकफास्ट में दलिया और जूस लेते हैं। खासकर चुकंदर और हॉर्सरैडिस का जूस उन्हें बहुत पसंद है। इसके बाद वह कॉफी भी पीते हैं।

68

लंच में वह चावल और कुट्टू के अनाज से बनी चीजें खाते हैं। साथ ही उनके खाने में टमाटर और खीरा मुख्य रूप से शामिल होता है। इसके अलावा उन्हें मीट बॉल्स, फिश सूप, पैनकेक और स्ट्रॉबेरी बहुत पसंद है।

78

लंच के बाद पुतिन कई बार kefir पीते हैं। यह एक तरह की लस्सी होती है जो काफी हेल्दी होती है। अगर ये उपलब्ध ना हो, तो उन्हें काम के बीच में ग्रीन टी पीना पसंद है। हालांकि, कई बार वो आइसक्रीम खाने से भी खुद को रोक नहीं पाते हैं।

88

काम के चलते वो रात का डिनर बहुत लाइट करते हैं। कई बार तो वो इसे स्किप भी कर देते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह अपना ज्यादातर काम देर रात तक जाग कर करते हैं, क्योंकि रात के समय वह बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें- 700 गाड़ियों और 20 से ज्यादा घर के मालिक है रूसी राष्ट्रपति, सीक्रेट हाउस में है कसीनो से लेकर -पोल डांस बार

रूस समर्थित अलगाववादियों के प्रभाव वाले पूर्वी यूक्रेन में कई विस्फोटों से दहशत, धमाके की वजह अज्ञात

रूस ने दी पूर्वी यूक्रेन अलगाववादी गणराज्यों Donetsk और Lugansk को दो स्वतंत्र देशों के रूप में मान्यता

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved