MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Vastu Tips: साल 2023 में नोटों की होगी बारिश, बस करें ये 5 काम, अमीर बनने से नहीं रोक सकता कोई

Vastu Tips: साल 2023 में नोटों की होगी बारिश, बस करें ये 5 काम, अमीर बनने से नहीं रोक सकता कोई

लाइफस्टाइल डेस्क. जीवन में तरक्की करने की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन कुछ लोग काफी मेहनत करने के बाद भी वो नहीं पाते जो वो डिजर्व करते हैं। अपने काम में वो जी जान लगा देते हैं फिर भी कंगाली छाई रहती हैं। इसके पीछे वास्तु दोष भी होता है जिसे दूर करके अमीर बनने का रास्ता साफ हो जाता है। चीनी वास्‍तु शास्‍त्र फेंगशुई में अमीर बनने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। तो नया साल दस्तक देने वाला है ऐसे में वास्तु के मुताबिक कुछ काम करें तो निश्चित तौर पर धन की बारिश होगी। आइए नीचे बताते हैं वो पांच काम जिसे वास्तु के मुताबिक करने पर घर में बरकत आती है...

2 Min read
Nitu Kumari
Published : Dec 27 2022, 05:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

साल 2023 के आने से पहले या फिर पहली जनवरी को घर में फेंगशुई कछुआ ले आएं। फेंगशुई कछुए को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यह काफी शुभ होता है। इसे घर के उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप पर पूरे साल अपनी कृपा बरसाती रहेंगी।

25

नए साल पर घर में भगवान गणेश की मूर्ति लेकर आए। मुख्य द्वार पर गणेश जी की दो तस्वीरें या मूर्ति लगाए। एक घर के बाहर और दूसरा मुख्य द्वार के अंदर। इसे ऐसे लगाए कि दोनों की पीठ आपस में जुड़ी हुई हो। ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी आती हैं। वास्तु दोष खत्म हो जाता है। 

35

नए साल के मौके पर घर के मुख्य द्वार पर चांदी का स्वास्तिक लगाएं। पहले उसे गंगाजल से पवित्र करें और पूजा करें। इसके बाद मुख्य द्वार पर लगा दें। रोली लगाकर रोज इसकी पूजा करें। सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक के चिह्न को काफी शुभ मना गया है। कहा जाता है कि जिसके द्वार पर यह लगी होती है वहां मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
 

45

घर के द्वार पर घी के दीपक जलाना शुभ मना गया है। नए साल पर एक कोशिश करें कि हर रोज मुख्य द्वार पर घी के दीये जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर होगा। वो आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी। मतलब घर में धन की बारिश होगी।
 

55

नए साल पर घर से निगेटिव एनर्जी को बाहर निकाल दें। इसके लिए पानी में नमक मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं। इससे घऱ से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती हैं और पॉजिटिविटी आती है। हफ्ते में कम से कम इस उपाय को एक बार जरूर करना चाहिए। कहा जाता है कि जहां सकारात्मक ऊर्जा होती है वहीं मां लक्ष्मी का वास होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Aisanetहिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

और पढ़ें:

NEW YEAR 2023 के पार्टी में पहनना चाहती हैं छोटी ड्रेस, तो सर्दी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

किसी भी उम्र में बेस्ट ऑर्गेज्म का ले सकती हैं आनंद, बस एक्सपर्ट के बताए 7 बातों का रखें ख्याल

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved