- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- कौन है राधिका मर्चेंट, बनने जा रही हैं अंबानी फैमिली की बहू, 10 PHOTOS में देखें लाइफस्टाइल
कौन है राधिका मर्चेंट, बनने जा रही हैं अंबानी फैमिली की बहू, 10 PHOTOS में देखें लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल डेस्क. रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एक बार फिर से शहनाई बजने वाली हैं। मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की उनकी लेडी लव राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से सगाई हो गई हैं। हालांकि शादी के बंधन में दोनों कब बंधेंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। राधिका मर्चेंट कौन हैं और इनकी लाइफस्टाइल कैसी है आइए नीचे जानते हैं....

राधिका मर्चेंट भी उद्योगपति घरानों से ताल्लुक रखती हैं। वो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका मर्चेंट बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस को खूबसूरती और फिटनेस में मात देती हैं।

राधिका और अनंत अंबानी की सगाई उदयपुर से 48 किलोमीटर दूर राजस्थान के नाथवाड़ा में स्थित श्रीनाथ मंदिर में सगाई हुई। दोनों परिवार के करीबी लोग सगाई समारोह में शामिल हुए।
राधिका मर्चेंट के एजुकेशन की बात करें तो उनकी स्कूलिंग मुंबई में हुई। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलीटिक्स और इकॉनोमिक की पढ़ाई की है। इसके बाद वो सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में करियर की शुरुआत की।
साल 2017 में उन्होंने लग्जरी विला चेन इस्प्रावा (Isprava) में सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम शुरू किया।
राधिका और अनंत बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के घर में होने वाले हर फंक्शन में शामिल होती रही हैं।
24 साल की राधिका भरतनाट्यम में महारत हासिल की हुई हैं। जून2022 में अंबानी परिवार ने उनके लिए अरंगेत्रम सेरेमनी रखी थी। यह प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय नृत्य कलाकार राधिका की पहली मंचीय नृत्य प्रस्तुति या 'अरंगेत्रम' थी।
राधिका मर्चेंट काफी स्टाइलिश हैं। वो इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरफ के कपड़ों में काफी खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
राधिका मर्चेंट आधुनिक होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृति की भी हैं। वो आए दिन मंदिर में पूजा अर्चना करती दिखाई देती हैं।
राधिका मर्चेंट काफी मिलनसार नेचर की हैं। मदर्स डे पर वो अपनी मां को विश करने के साथ-साथ अपनी होने वाली सासू मां नीता अंबानी को भी तस्वीरों के साथ शेयर की थीं।
तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि राधिका मर्चेंट कितना अनंत अंबानी को प्यार करती हैं। वो कितना उनकी फैमिली में पहले से ही घुलमिल चुकी हैं। अंबानी परिवार अपनी होने वाली बहू की स्वागत में जुट गई है। लोगों को इंतजार अब इनके सात फेरे लेने की है।
और पढ़ें:
NEW YEAR 2023: इन खूबसूरत शायरियों के साथ अपने चाहने वालों को कहें हैप्पी न्यू ईयर
क्या रेड वाइन पीने से होती है लंबी उम्र और दिल रहता है स्वस्थ्य, यहां जानें पूरा सच
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.