- Home
- States
- Madhya Pradesh
- पूर्व राजा की अंतिम यात्रा में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, अंतिम संस्कार मे पुहंचे सैकड़ों लोग-PHOTOS
पूर्व राजा की अंतिम यात्रा में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, अंतिम संस्कार मे पुहंचे सैकड़ों लोग-PHOTOS
दतिया (मध्य प्रदेश). कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं अगर इस दौरान किसी की मौत होती है तो सरकार ने उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने तक के लिए अधिकतम 5 लोगों की सीमा तय कर दी है। लेकिन, कुछ लोग ऐसी भी हैं जो इस संकट की घड़ी में भी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मध्य प्रदेश के दतिया में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है, जिससे यह पता चलता है कि यह नियम कायदे तो सिर्फ आम आदमी के लिए हैं। क्योंकि बड़े लोग तो इसका पालन भी नहीं कर रहे हैं।
16

दरअसल, दतिया जिले के सेंवढ़ा से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के भाई महाराज राजेंद्र सिंह जूदेव का बुधवार को ग्वालियर के सिम्स हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया था। जहां गुरुवार सुबह दतिया किला महल से राजसी परंपराओं के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। इसमें लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग दोनों ही धज्जियां उड़ गईं। बता दें कि राजेंद्र सिंह राजपरिवार से आते हैं। इसलिए उनकी शव यात्रा भी भव्य तरीके से निकली गई थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
विधायक के भाई की अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री प्रियब्रत सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। यह सीन देखकर ऐसे लग रहा था, जैसे यहां पर लॉकडाउन लागू नहीं है। लोग अपने घरों की बालकनी में खड़े होकर महाराजा राजेंद्र सिंह के शव पर फूल बरसा रहे थे। हालांकि इन लोगों ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।
36
अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 10.30 बजे 7 पंडितों की मौजूदगी में किया गया। महाराज राजेन्द्र सिंह जूदेव मुखाग्नि उनके इकलौते बेटे युवराज अरुणादित्य देव ने दी।
46
इस तस्वीर के जरिए आप देख सकते हैं कि विधायक घनश्याम सिंह के भाई महाराज राजेंद्र सिंह जूदेव के अतिम संस्कार में कितना लॉकडाउन का ध्यान रखा जा रहा है।
56
महाराज राजेंद्र सिंह जूदेव दतिया रियासत के महाराजा थे। जहां उनके भाई घनश्याम सिंह कांग्रेस विधायक हैं। तो उनके पिता महाराज कृष्ण सिंह जूदेव दतिया से सांसद रह चुके हैं।
66
तस्वीर मे दिखाई दे रहे, यह दतिया जिले के सेंवढ़ा से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह हैं। जो मृतक महाराज राजेंद्र सिंह जूदेव के छोटे भाई हैं।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos