- Home
- States
- Madhya Pradesh
- दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हा SHOCKED, बहू का चेहरा देख थाने पहुंच गए ससुरालवाले
दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हा SHOCKED, बहू का चेहरा देख थाने पहुंच गए ससुरालवाले
भिंड (मध्य प्रदेश). देश में आए दिन कहीं ना कहीं से लुटेरी दुल्हन की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला मध्यप्रदेश के भिंड में शहर में सामने आया है। जहां शादी के मंडप में दुल्हन बदल दी गई। यानी सगाई के वक्त जिस लड़की को दिखाया गया था, वह दुल्हन नहीं थी। बल्कि उसकी जगह किसी दूसरे से शादी करा दी गई। ऐसा करने के पीछे शादी में दिए गए गहन और नकदी के लूटने की प्लानिंग थी। पुलिस ने दूल्हे के घरवालों की शिकायत पर दुल्हन के पिता और उसकी बेटी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
16

दूल्हे के पिता भगवती ने पुलिस को बताया कि सगाई किसी और लड़की से हुई थी, लेकिन लड़की वालों ने शादी किसी दूसरी लड़की से करा दी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
दरअसल, 23 दिसंबर को मप्र के अटेर के रहने वाले भगवती तिवारी के बेटे रुपेन्द्र की सगाई गोहद के परमाल की बेटी भावना के साथ तय हुई थी। शादी की तारीख 16 जनवरी थी। (आरोपी दुल्हन)
36
दूल्हे के घरवालों का कहना है कि 16 जनवरी को शादी भी हो गई। वो बहू को विदा कराके अपने घर ले आए। लेकिन जब हमने घर आकर उसका चेहरा देखा तो वह वो लड़की नहीं थी जिसको देखकर हमने बेटे की सगाई की थी।
46
भगवती तिवारी ने कहा कि हमने भावना नाम की लड़की को अपनी बहू बनाया था। लेकिन जो हमारे घर विदा होकर आई है वह तो गंगा नाम की कोई दूसरी लड़की है। (लाल घेरे में आरोपी दुल्हन)
56
दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन बनी लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि लड़की के पिता परमाल ने उसे शादी के बाद दूल्हे के घर से गहने और नगदी समेटकर ले आने के लिए कहा था। इसके एवज में उन्होंने पैसे का लालच दिया था। (फोटो में दूल्हा)
66
गोहद के थाना प्रभारी संजय इक्का ने बताया कि जिस लड़की को दुल्हन बनाकर भेजा था, वो कोलकाता की रहने वाली है। कुछ दिन पहले उसका बॉयफ्रेंड उसको भिंड में बेचकर गया था। लेकिन वो आरोपी परमाल के संर्पक में आ गई थी।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos