- Home
- States
- Madhya Pradesh
- ये है खूंखार कातिल भाभी: जिसने अपनी ननद को मार डाला, साजिश ऐसी रची कि सुलझाने में पुलिस के पसीने छूटे
ये है खूंखार कातिल भाभी: जिसने अपनी ननद को मार डाला, साजिश ऐसी रची कि सुलझाने में पुलिस के पसीने छूटे
मंदसौर (मध्य प्रदेश). ननद-भाभी का रिश्ता सबसे अनूठा होता है। दोनों एक फ्रेंड की तरह पर्सनल बाते शेयर करती हैं। ननद अपने भाभी और भैया के सबसे करीब होती है। लेकिन मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जो इस रिश्ते को कलंकित करती है। जहां एक भाभी कतिल बन बैठी और उसने अपनी नाबालिग ननद की मौत के घाट उतार दिया। महिला ने हत्या करने के लिए ऐसी साजिश रची कि उसे सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। पढ़िए आखिर क्यों भाभी ननद की हत्या करने को हुई मजबूर...
| Published : Oct 05 2021, 12:50 PM IST / Updated: Oct 05 2021, 12:56 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना 1 अक्टूबर को मंदसौर के व्यास कॉलोनी में घटी। जिसे रश्मि नाम की महिला ने 14 साल की हर्षिता कर अंजाम दिया। हर्षिता के अचानक से गायब होने के चलते पिता सुरेश ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। . काफी तलाश करने के बाद घर पर बने छोटे कुएं में हर्षिता की लाश मिली। पुलिस ने सारे सबूतों को जोड़कर देखा और 4 बाद इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। क्योंकि ननद भाभी की छोटी-छोटी बातों की शिकायत अपने भैया से करती थी। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच में झगड़ा होता था। बस इसी वजह से महिला ने हर्षिता को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रच दी।
आरोपी महिला ने घटना को अंजाम देने के लिए ननद के साथ घर के आंगन में आंख-मिचौनी का खेल खेला। जहां भाभी ने खेल-खेल में ननद की आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद महिला ने उसके पीट पर चाकू घोंपे। जब वह बेसुध हो गई तो उसे घसीटकर घर के पास बने एक कुएं में फेंक दिया। इसके बाद ऊपर से फर्सी ढंक दी, ताकि किसी को उस पर शक ना हो।
मामले की जांच कर रहे टीआई कमलेश सिगार ने बताया कि मंदसौर के रहने वाले ऐश्वर्य ने कुछ सालों पहले रश्मि से लव मैरिज की थी। वह मूल रुप से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है। बताया जाता है कि हर्षिता अपनी भाई पर नजर रखती थी। वह क्या करती है और किस-किस से बातें करती है। इसके बाद शाम को भाई को उसकी चुगली करती ती। इसलिए महिला ने उसकी हत्या कर दी।
आोरोपी महिला इतनी शातिर है कि ननद को मारने के बाद उसने झूठी कहानी गढ़ दी। सात पति और ससुर के साथ उसे खोजने का नाटक भी करती रही। लेकिन पुलिस को उस पर शक हो गया। वह बार-बार अपना बयान जो बदल रही थी। बाद में जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा गुनाह कबूल कर लिया।