- Home
- States
- Madhya Pradesh
- बजट से पेश करने से पहले भगवान के चरणों में MP के वित्तमंत्री, पत्नी ने आरती उतार तिलक लगाकर भेजा
बजट से पेश करने से पहले भगवान के चरणों में MP के वित्तमंत्री, पत्नी ने आरती उतार तिलक लगाकर भेजा
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने 2 मार्च यानी मंगलवार को अपना बटज पेश कर दिया। सीएम शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का यह पहला बजट था जिसे राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश किया। वित्तमंत्री ने टैबलेट के माध्यम से बजट भाषण पढ़ा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करने से पहले वित्त अपने घर में बने राधा-कृष्ण के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रार्थना करते हुए नजर आए।
| Published : Mar 02 2021, 11:27 AM IST / Updated: Feb 05 2022, 03:25 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री देवड़ा अल सुबह उठ गए और उसके बाद सबसे पहले मंदिर में दर्शन किए पत्नी रेणु देबड़ा ने दही शकर खिलाया। फिर तिलक लगाकर और आरती उतार कर शुभकामनाएं देकर वित्त मंत्री देवड़ा को विधानसभा के जान के लिए विदा किया। उन्होंने अपने हाथ में 'मेड इन इंडिया' टैबलेट का बैग पकड़ रखा था।
वित्त मंत्री देवड़ा की पत्नी ने पति को बजट पेश करने की विदाई से पहले कहा कि गृहणियों का ध्यान रखना उनका घर का बजट नहीं बिगड़ पाए। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का बजट उम्मीदों से भरा होगा। मैंने सबका और हर क्षेत्र का ध्यान रखने को कहा है।
रेणु देवड़ा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में महिलाओं के लिए निश्चित तौर पर कुछ खास होगा। मैंने भी उन्हें अपनी राय दी है, उन्हें क्या-क्या बताया है ये अभी सीक्रेट है। वैसे महंगाई हो या सस्ताई महिलाएं घर चला लेती हैं।
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री सुबह 6 बजे उठ गए थे, विधि विधान से पूजा करने के बाद अपने घर से सुबह 9 बजे विधानसभा के लिए रवाना हुए। इस दौरान पत्नी रेणु देवड़ा ने जगदीश देवड़ा को तिलक लगाकर और आरती उतारकर रवाना किया।
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवडा विधानसभा में पेपरलेस बजट पेश किया। मध्य प्रदेश बजट 2021-22 पढ़ने के लिए 'मेड इन इंडिया' टैबलेट का उपयोग किया। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल बजट टैबलेट पर ही पढ़ा गया।
बजट से पहले भगवान के चरणों में बैठकर पूजन करते हुए मध्य पदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा।