MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • MP नंदकुमार चौहान पंचतत्व में विलीन: शिवराज ने दिया अर्थी को कंधा, कफन में लिपटे साथी को देख रो दिए CM

MP नंदकुमार चौहान पंचतत्व में विलीन: शिवराज ने दिया अर्थी को कंधा, कफन में लिपटे साथी को देख रो दिए CM

खंडवा (मध्य प्रदेश). खंडवा से BJP सांसद और लोकप्रिय नेता नंदकुमार सिंह चौहान देह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके जन्मस्थली शाहपुर में अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें आसपास के कई गांवों और शहरों से हाजरों लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, जबलपुर सांसद राकेश, सिंह मंत्री उषा ठाकुर, मंत्री प्रह्लाद पटेल सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए है। सीएम चौहान ने अपने साथी की अर्थी कांधा दिया, लेकिन उनकी आंखों में आंसू थे, एक वक्त तो ऐसा आया जब वह नंदकुमार चौहान का चेहरा देखते ही रोने लगे। सिर्फ यह गम पार्टी के नेताओं में ही नहीं था, बल्कि अपने लाडले नेता को खोने का दर्द शाहपुर के एक-एक नागरिक की आंखों में दिखाई दे रहा था। बता दें कि मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 03 2021, 05:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112


शिवराज सिंह अपने साथी नंदकुमार सिंह चौहान  को प्यार से नंदूभैया कहकर पुकारते थे। अंतिम दर्शन करने के बाद सीएम ने कहा नंदूभैया ने अपना सम्पूर्ण जीवन जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास में न्योछावर कर दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, मैं यही प्रार्थना करता हूँ। अत्यंत हृदय विदारक और दुःखद क्षण है। बहुत दुःखी मन से नंदूभैया की अर्थी को कंधा दिया है। नंदूभैया आप जहांभी रहो, सदा हंसते-मुस्कुराते रहना और बच्चों को आशीर्वाद देते रहना। आपकी कमी हम सभी को हमेशा खलेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाहपुर पहुंचते ही  दिवंगत नंदकुमार सिंह चौहान के परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर काफी देर तक वहां खड़े रहे। इस दौरान उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़े। इसके बाद उन्होंने कहा कि  कभी सोचा नहीं था कि इतने जल्दी यह दिन देखना पड़ेगा। नंदू भैया हाजारों लाखों कार्यकर्ताओं के प्राण थे। न-रात जनता की सेवा में जुटे रहने वाले  जनसेवक थे, निमाड़ के वह दिल थे. निवाड़ की नैया, नंदू भैया का नारा हर सबकी जुबान पर था। अब वह नहीं रहे इससे सबसे ज्यादा दुख मुझे है, क्योंकि वो मेरी पार्टी के साथ ही नहीं, बल्कि मेरे भाई भी थे जो हर घड़ी सुख-दुख में खड़े रहते थे।

312

नंदू भैया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मंत्री कमल पटेल, गोपाल भार्गव, संजय पाठक, गिरीश गौतम (विधानसभा अध्यक्ष), प्रेम सिंह पटेल, तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, डॉक्टर मोहन यादव और डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया और भाजपा के कई वारिष्ठ नेता शामिल हुए।
 

412


सांसद के अंतिम यात्रा में मध्यप्रदेश सरकार के आठ मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल हुए। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा नंदू भैया की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता, उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकसंत्पत परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।
 

512

जैसे ही लोगों को पता चला कि नंदू भैया का शव शाहपुर आ गया है तो उनके चाहने वाले रात को ही उनके अंतिम दर्शन करने के लिए चल दिए थे। वहीं सुबह भाजपा कार्यकर्ता और उनके हाजारों समर्थक जुटे हर किसी की आंखें अपने लाडले नेता के नहीं होने से नम थीं। सब यही बात कर रहे थे कि कैसे हमने उनके साथ काम किया और वह हमको छोड़कर चले गए।

612

पिछले साल नवंबर में हुए उपचुनाव में नंदकुमार काफी सक्रिय थे। खासकर निमाड़ क्षेत्र में उनकी पैठ काफी अच्छी थी। उन्हें नेपानगर और मांधाता सीटों पर भाजपा को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसमें वे सफल रहे थे। 17वीं लोकसभा के सदस्य नंदकुमार सिंह का बंगला और शिवराज सिंह का बंगला अगल-बगल में है।

712

5 फरवरी को मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के चिरायु अस्पताल में उन्हें देखने पहुंचे थे। उनकी हालत में सुधार होता न देखकर एयर एम्बुलेंस से मेदांता शिफ्ट किया गया था। लेकिन जब सीएम को पता चला की नंदू भैया नहीं रहे तो उन्होंने अपने साथी के साथ की फोटो शेयर करके लिखा कि लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गए। हमारे सब प्रयास विफल हुए।
 

812


सांसद नंद कुमार चौहान का कल मंगलवार को पार्थिव शरीर देर शाम भोपाल पहुंचा था। जहां उनके अंतिम दर्शन करन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कांग्रेस के तमाम नेता पहुंचे हुए थे। तमाम बीजेप के सभी नेता और कार्यकर्ता भी नंदू भैया को श्रद्धांजलि देने उमड़े थे।

912

लनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि नंदू भैया मेरे साथ राजनीतिक क्षेत्र में रहे हैं। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। में उनके जाने से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर हिम्मत देने का काम करे।
 

1012

नंदकुमार चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा के बुरहानपुर से विधायक रहे थे। 1996 में 11वीं लोकसभा में भाजपा ने उन्हें खंडवा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। वह जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद 12वीं,13वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे। 15वीं लोकसभा के चुनाव में खंडवा के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव से वे चुनाव हार गए। सोलहवीं लोक सभा फिर सांसद बने और मई 2019    सत्रहवीं लोक सभा में मोदी सरकार में भी वह सांसद थे।
 

1112

सांसद नंद कुमार चौहान के अंतिम संस्कार में बीजेपी के कई नेता विमान से शाहपुर पहुंचे हुए थे। तस्वीर में देखिए मंत्री कमल पटेल और मंत्री गोपाल भार्गव समेत कई नेता।
 

1212


इस तस्वीर को देखकर समझ सकते हैं कि सांसद नंद कुमार चौहान कितने लाडले नेता थे। जिनकी एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से उनके चाहने पहुंचे हुए थे। देखिए किस तरह से भीड़ उमड़ी है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MP Urban Conclave 2026: इंदौर में 28 अक्टूबर को होगा आयोजन, 2753 करोड़ की शहरी परियोजनाओं पर चर्चा
Recommended image2
किसानों की कमाई से युवाओं के रोजगार तक, सोया उद्योग पर CM मोहन यादव का बड़ा फोकस
Recommended image3
MP Industrial Corridor: जबलपुर-भोपाल-इंदौर के बीच बनेगा 600 KM कॉरिडोर, 1 लाख करोड़ निवेश और 3 लाख रोजगार का प्लान
Recommended image4
MP News: CM समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
Recommended image5
MP Investment News: ग्वालियर-चंबल में खुलेंगे उद्योगों के नए रास्ते, युवाओं को मिलेगा रोजगार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved