- Home
- States
- Madhya Pradesh
- पत्नी से इतनी नफरत: बेरहम पति ने पहले बीवी की हत्या, फिर हंसिये से निकाल लीं दोनों आंखें..ये थी वजह
पत्नी से इतनी नफरत: बेरहम पति ने पहले बीवी की हत्या, फिर हंसिये से निकाल लीं दोनों आंखें..ये थी वजह
शिवपुरी (मध्य प्रदेश). पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता होता है। क्योंकि इस रिश्ते में विश्वास और प्रेम होता है, इसलिए तो दोनों जिंदगीभर एक दूसरे के साथ निभाते हैं। लेकिन इसमें किसी को धोखा मिले तो दरार आ जाती है और क्राइम में तब्दील हो जाता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद महिला की दोनों आंखें निकाल लीं।

दरअसल, यह दर्दनाक मामला शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के गरेठ गांव में सामने आया है। जहां रामेश्वर लोधी नाम के शख्स ने अपनी पत्नी रुक्मणि की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध चल रहा था, जिसको लेकर पति-पत्नी की बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया। ममाला दर्ज कर जांच शरू कर दी है। कमरे और शव की हालत देख पुलिस शॉक्ड थी, फर्श से लेकर दीवारों पर खून बिखरा हुआ था। वहीं शव भी खून से लथपथ था।
आरोपी के परिजनों ने बताया कि रामेश्वर और रुक्मणि में रोजाना झगड़ा होता रहता था। पत्नी रोज पति हाथ जोड़कर विनती करती थी कि दूसरी महिला के पास जाना छोड़ दो, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। हत्या वाले दिन भी दोनों में विवाद हो रहा था।
परिजनों ने बतया कि रामेश्वर ने पहले पत्नी की लाठी और डंडे से पिटाई की। फिर हत्या करने के बाद हसिये से दोनों आंखें निकाल लीं। हम लोग उसको समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना। कहने लगा कि अगर तुम बीच में आए तो तुमको भी मार दूंगा।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।