MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • महाकाल लोक का उद्घाटन करके मंत्रमुग्ध हुए मोदी...शिव संसार का दर्शन कराने खुद 'शिव' बने PM के गाइड

महाकाल लोक का उद्घाटन करके मंत्रमुग्ध हुए मोदी...शिव संसार का दर्शन कराने खुद 'शिव' बने PM के गाइड

Mahakal Lok: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया। पीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रक्षा सूत्र (कलावे) से बनाए गए 15 फीट ऊंचे शिवलिंग का प्रतीकात्मक अनावरण कर महाकाल लोक का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। महाकाल लोक का उद्घाटन करते समय पीएम मोदी जहां मंत्रमुग्ध नजर आए, वहीं उन्हें शिव संसार का दर्शन कराने के लिए खुद 'शिव'राज उनके गाइड बने। 

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Oct 11 2022, 08:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

महाकाल लोक का उद्घाटन करते समय पीएम मोदी जहां मंत्रमुग्ध नजर आए, वहीं उन्हें शिव संसार का दर्शन कराने के लिए खुद 'शिव'राज उनके गाइड बने। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी और शिवराज ने बैटरी वाली गाड़ी से महाकाल लोक का भ्रमण किया।  

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

उद्घाटन के बाद पीएम मोदी और शिवराज ने बैटरी वाली गाड़ी से महाकाल लोक का भ्रमण किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान खुद पीएम मोदी को महाकाल लोक के बारे में गाइड करते नजर आए।

310

रक्षासूत्र से बनाए गए 16 फीट ऊंचे शिवलिंग को लेकर विद्वानों का कहना है कि रक्षा शुभता का प्रतीक है। यह सुरक्षा का कारक है और धर्म में एकाग्रता को बढ़ाता है। इसका लाल रंग अशुभता हटाता है, पीला ज्ञान वृद्धि करता है। हरा रंग समृद्धि देता है, नीला मानसिक अवसाद को दूर करता है।

410

इसी तरह शिवलिंग की 16 फीट की ऊंचाई वास्तु शास्त्र से संबंधित है। 11 फीट, 13 फीट, 16 फीट के शिवलिंग शुभ माने जाते हैं। यह एक तरह से ऊर्ध्वगामी शिवलिंग है, जो धर्म को बढ़ाता है।

510

महाकाल लोक का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद साधु-संतों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ थे।

610

बाद में पीएम मोदी और शिवराज सिंह चौहान बैटरी वाली गाड़ी में बैठे और पूरे महाकाल लोक का भ्रमण किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने गाइड की तरह पीएम को कॉरिडोर से जुड़ी हर एक जानकारी दी।

710

महाकाल लोक का उद्घाटन होने के बाद झारखंड से आए लोक कलाकारों ने भव्य प्रस्तुति दी। इस दौरान रोशनी में नहाया कॉरिडोर देखते ही बन रहा था।

810

इससे पहले मोदी ने महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में बैठकर महाकाल की पूजा-अर्चना की। साथ ही कुछ देर जप करने के बाद आरती उतारी और शिवजी का आशीर्वाद लिया।

910

बता दें कि 900 मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल में फैले महाकाल लोक को बनाने के लिए करीब 856 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने दिसंबर, 2021 में काशी कॉरिडोर का उद्घाटन किया था।

1010

महाकाल लोक में भक्तों को नीलकंठ महादेव, सती के शव के साथ शिव, कैलाश पर शिव, यम संवार, गजासुर संहार, आदि योगी शिव, योगेश्वर अवतार, त्रिवेणी प्लाजा पर शिव, शक्ति और श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं, कैलाश पर रावण की प्रतिमाएं शिव की महिमा का गुणगान करती दिखेंगी।

ये भी देखें : 

Mahakal Lok: काशी कॉरिडोर से 9 गुना बड़ा है महाकाल लोक, अंधेरा होते ही सोने की तरह दमकेगा 900 M लंबा गलियारा

10 PHOTOS: दिन के उजाले में देखिए 'महाकाल लोक' की भव्यता, कुछ घंटों बाद 40 देशों की जनता देखेगी LIVE

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मध्यप्रदेश में बनेगी नई MSME कंपनी, 2 महीने में हर जिले में मिलेगी उद्योगों के लिए जमीन
Recommended image2
MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, विकास कार्यों की तारीफ
Recommended image3
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव ने क्यों चुना अर्जुन का पौधा? जानिए खास वजह
Recommended image4
MP में कारोबारियों की चमकेगी किस्मत! 950 MSME को 490 करोड़, 100 स्टार्टअप को भी मिलेगी मदद
Recommended image5
Madhya Pradesh Diwas: बीमारू राज्य से विकासशील MP तक, CM मोहन यादव का बड़ा संदेश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved