MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Rohini Murder
Yasin Malik News
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
UN Intervention Alert
Egypt Bus Accident
AIIMS Delhi News
Shivpuri News
Disha Salian Case
Nepal Flood Rescue
Hal Shashthi Vrat Katha
Delhi Bus Safety Rules
Who is Sana Ganguly?
Toxic Vs Hanuman Ansh Box Office Collection
US Missile Strike in Iran
Faridabad Student Suicide
Credit Card Closure New Rules
Yogi Adityanath AI Video Row
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • जानिए छतरपुर के साहिल की कहानी, जो KBC में जीते 1 करोड़, मुफिलिसी ऐसी कि किराए के एक कमरे में रहता परिवार

जानिए छतरपुर के साहिल की कहानी, जो KBC में जीते 1 करोड़, मुफिलिसी ऐसी कि किराए के एक कमरे में रहता परिवार

छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले के साहिल रातोंरात हीरो बन गए। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति शो (kaun banega crorepati 2021) में एक करोड़ रुपए जीते हैं। वे KBC के इस सीजन (kbc season 13) में दूसरे करोड़पति (second crorepati) बने हैं। सात करोड़ के सवाल पर फंसने के बाद उन्होंने गेम से क्विट (Game quit) कर लिया है। साहिल का आगे कलेक्टर (IAS) बनने का सपना है। उनके पिता ने बेटे को पढ़ाने के लिए मजदूरी तक की। फिलहाल, नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। साहिल का पूरा परिवार किराए के एक कमरे में रहकर गुजर-बसर करता है। आईए जानते हैं साहिल का अब तक का सफर...

4 Min read
Author : Udit Tiwari
| Updated : Oct 22 2021, 04:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

किताबों को दोस्त मानते हैं साहिल...
19 साल के साहिल आदित्य अहिरवार छतरपुर से 60 किमी दूर लवकुशनगर इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने KBC में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटशीट पर बैठकर 15वें सवाल का सही जवाब देते हुए एक करोड़ रुपए इनाम जीता है। साहिल अपने पिता को आदर्श मानते हैं। किताबों को दोस्त कहते हैं और मेहनत को अपना हथियार बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210

साहिल ने कहा कि KBC में आना उनका सिर्फ सपना ही नहीं, बल्कि उनकी जरूरत भी थी। लोग साहिल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं। बता दें कि साहिल मध्य प्रदेश से दूसरे ऐसे लड़के हैं, जिन्होंने KBC में एक करोड़ रुपए जीते हैं। इससे पहले 2005 में मध्यप्रदेश के बृजेश द्व‍िवेदी ने 1 करोड़ रुपये जीते थे।

310

सरकारी स्कूल से पढ़े हैं साहिल, एक कमरे में रहता परिवार
साहिल का पूरा परिवार किराए के एक कमरे में रहता है। छोटा भाई पारस पढ़ाई कर रहा है। जबकि साहिल बड़े भाई जयपाल के साथ सागर में रहते हैं और डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे हैं। 

अयांश मदान के इलाज में अमिताभ भी करेंगे मदद, उधर बिहार के अयांश को भी यही बीमारी-चाहिए 16cr. का इजेक्शन

410

साहिल कहते हैं कि उन्होंने शुरुआत में सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। उसी से नींव मजबूत हुई। किसी को भी सरकारी स्कूल को कम नहीं आंकना चाहिए। सरकारी स्कूल के शिक्षक काफी अच्छे होते हैं। आगे कलेक्टर (IAS) बनने का सपना है। साहिल छुट्टियों में ही घर आते हैं।  

510

शो में जीते पैसों को यहां खर्च करेंगे साहिल
साहिल ने बताया कि इन रुपयों से माता-पिता के लिए घर खरीदेंगे और उनकी ख्वाहिश पूरी करेंगी। इसके साथ ही खुद की और भाइयों की पढ़ाई जारी रखने में ये पैसे मददगार बनेंगे। साहिल ने कहा कि गरीबी में पले बढ़े हैं, लेकिन माता-पिता ने हमेशा पढ़ने के लिए प्रेरित किया। साहिल को एक कार भी इनाम में मिली है। 

610

पिता करते हैं गार्ड की नौकरी, मजदूरी भी की
साहिल के पिता बाबू अहिरवार नोएडा में 15 हजार रुपए की सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वे कहते हैं कि बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने मजदूरी भी की, ताकि पढ़ाई के खर्चे प्रभावित ना हो सकें। यही सोचता था कि मेरे बच्चे पढ़-लिखकर सपनों को पूरा करें, इसलिए रात-दिन मेहनत करता हूं। आज बेटे ने मुझे गर्व करने का मौका दिया है। 

इसरो का ऑफर ठुकराया..PM मोदी से भी खास कनेक्शन, कुछ ऐसे हैं केबीसी-13 के पहले कंटेस्टेंट ज्ञानराज

710

मां सरोज का कुछ समय पहले किडनी का ऑपरेशन हुआ है। वे हाउस वाइफ हैं। साहिल बताते हैं कि पिता कहते थे कि तुम पैसों की चिंता ना करो, सिर्फ अपनी पढ़ाई जारी रखो। केबीसी में जाने के लिए वह काफी समय से कोशिश कर रहे थे।

810

माता-पिता ने क्या कहा...
साहिल की मां और पिता दोनों बहुत खुश देखे जा रहे हैं। उनका कहना था कि बेटे ने सपने को सच कर दिखाया है। मां बताती हैं कि केबीसी में जाने के लिए बेटे ने दिन-रात एक कर दिया था। उसे जब हॉट सीट पर अभिताभ के साथ देखा तो आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे। पिता ने बताया कि हमने उसे गेम खेलते हुए देखा है। बहुत गर्व होता था। साहिल का पूरा परिवार चमक-दमक से पूरी तरह दूर है।

910

तापसी पन्नू को लव मानते हैं साहिल
कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान साहिल ने बताया कि वे सलमान खान के फैन हैं और तापसी पन्नू को अपना लव और क्रश मानते हैं। यह सुनकर अमिताभ ने हंसते हुए कहा कि आप अद्भुत हैं। शो देखकर तापसी पन्नू ने साहिल को छोले-भटूरे खाने का ऑफर दिया और ट्वीट करके जीत की बधाई दी।

 

1010

साहिल को कार भी मिली...
साहिल ने 15 प्रश्नों के जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीते हैं। वहीं, हुंडई की ओर से उन्हें एक i20 कार भी गिफ्ट की गई। साहिल अभी छतरपुर नहीं पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि छतरपुर लौटने के बाद शहर में उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा।

गजब है पुलिसवाले पति-पत्नी की कहानी: अमिताभ के कहने पर हुआ इनका तबादला, साथ रहने लगे फिर भी खुश नहीं

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

UT
Udit Tiwari

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
जन्माष्टमी से पहले द्वारका पहुंचे CM मोहन यादव, भगवान द्वारकाधीश से मांगा प्रदेश के लिए आशीर्वाद
Recommended image2
MP Floods: पहले पुल टूटा, अब चित्रकूट में घुसा बाढ़ का पानी! मंदाकिनी के रौद्र रूप से बढ़ी लोगों की चिंता
Recommended image3
MP में जहां पड़े कृष्ण के चरण, वो स्थान बनेंगे श्रीकृष्ण तीर्थ
Recommended image4
Kali Nand Giri: पहले पुरुष, फिर जेंडर चेंज! जलती चिता से मांस खाने का VIDEO, लेडी अघोरी के कारनामे!
Recommended image5
MP Teacher Recruitment: पदवृद्धि पर विभाग का बड़ा फैसला, जानें पूरा अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved