- Home
- States
- Madhya Pradesh
- MP Panchyat Election 2022: इन करोड़पति कैंडिडेट्स को मिली जीत, कोई बीई की पढ़ाई किया तो कोई केवल साक्षर
MP Panchyat Election 2022: इन करोड़पति कैंडिडेट्स को मिली जीत, कोई बीई की पढ़ाई किया तो कोई केवल साक्षर
भोपाल. मध्यप्रदेश की पंचायत चुनाव (MP Panchyat Election 2022) के पहले चरण के लिए 25 जून को वोटिंग हुई। कई जिलों में रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में करीब 7 साल बाद पंचायत चुनाव हुए हैं। चुनाव 2020 में होने थे लेकिन पहले एमपी में सत्ता परिवर्तन, फिर कोरोना और बाद में OBC आरक्षण को लेकर चुनावों में देरी होती गई। जिन पंचायतों के रिजल्ट जारी किए गए हैं उनमें से कई ऐसे कैंडिडेट्स हैं जो करोड़पति हैं तो किसी को बहुत कम वोटों से जीत मिली है। वोटिंग के लिए वोटर्स में गजब का उत्साह दिखाई दिया। लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में वोटिंग करने के लिए मतदान केन्द्र पहुंचने लगे। बता दें कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं होते हैं। हम आपको कुछ जीते हुए कैंडिडेट्स की बारे बता रहे हैं जिनकी जीत काफी रोचक थी।

अशोकनगर जिले की डोंगरा पछार ग्राम पंचायत से राजकुमार यादव ने जीत दर्ज की। उनकी उम्र 44 साल है। राजकुमार खेती करते हैं। लेकिन उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। वो करीब 2 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
उज्जैन की अकोलिया ग्राम पंचायत से मांगू बाई जीत गई हैं। ये केवल साक्षर हैं। लेकिन इनके परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति है। इन्होंने गंगा बाई को हराकर चुनाव जीता है।
ये आकांक्षा पटेल हैं। एमपी पंचायत चुनाव में इन्होंने जीत दर्ज की है। इन्हें 377 वोटों से जीत मिली है। आकांक्षा के पास बीई-आईटी की डिग्री है। आकांक्षा के पिता के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। वहीं, खुद आकांक्षा के पास भी लाखों रुपए की प्रॉपर्टी है। इनकी ग्राम पंचायत नरसिंहपुर जिले में आती है।
मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। देपालपुर जनपद के हातोद के ग्राम पंचायत गुलावट में वोट डालने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान लोग लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
गांव की सरकार चुनने में बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। वोटिंग करने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपना वोट देकर अपने पंचायत के विकास के लिए सरपंच का चुनाव किया।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।