- Home
- States
- Madhya Pradesh
- मध्य प्रदेश में महामारी के बीच बड़ा संकट, ग्वालियर में 50 MBBS डॉक्टरों ने ड्यूटी से हाथ खींचे
मध्य प्रदेश में महामारी के बीच बड़ा संकट, ग्वालियर में 50 MBBS डॉक्टरों ने ड्यूटी से हाथ खींचे
भोपाल, मध्य प्रदेश. प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। यहां संक्रमित लोगों की संख्या 400 को पार कर चुकी है। इस बीच 50 डॉक्टरों के इस्तीफे की खबर है। वहीं, एक डॉक्टर ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरे प्रदेश में एस्मा यानी एसेंशियल सर्विसेज़ मैनेजमेंट एक्ट (अत्यावश्यक सेवा अनुरक्षण कानून) तत्काल प्रभाव से लागू किया है। इससे पहले ही ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज के 50 एमबीबीएस डॉक्टरों ने डीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। से सभी संविदा पर थे। बता दें कि मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 400 को पार कर चुकी है।
15

मध्य प्रदेश की हालत गंभीर: कोरोना संक्रमण को लेकर लॉक डाउन का कड़ाई से पालन न करने से मध्य प्रदेश में हालत गंभीर है। इसी को देखते हुए सरकार ने एस्मा लगाया है। यानी अब सरकारी कर्मचारी हड़ताल नहीं कर पाएंगे। ऐसा करने पर 6 महीने की जेल या जुर्माना अथवा दोनों देना होगा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
AIIMS के डॉक्टरों ने लगाया पुलिस पर पिटाई का आरोप: संक्रमण को काबू करने में जुटे डॉक्टरों के बीच भोपाल के AIIMS के दो डॉक्टरों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। इसमें एक महिला डॉक्टर है। दोनों डॉक्टर AIIMS में पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। आरोप है कि मेल डॉक्टर के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट में डॉ. ऋतुपर्णा और डॉ. युवराज पीजी कर रहे हैं। बताते हैं कि जब वे अपनी ड्यूटी करके घर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोककर मारा।
35
मध्य प्रदेश में इंदौर की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां गुरुवार सुबह एक डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी की कोरोना से मौत हो गई। माना जा रहा है कि वे देश के पहले डॉक्टर हैं, जिनकी कोरोना संक्रमण ने जान ली। हालांकि वे कोरोना मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे। उन्हें किसी और से संक्रमण लगा था।
45
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने देशभर में 21 दिनों का लॉक डाउन किया गया है। इस दौरान कई जगह सख्ती से पालन हो रहा है। यह तस्वीर कोलकाता की है।
55
कई जगह लोग लॉक डाउन को लेकर गंभीरता नहीं बरते रहे हैं। यह तस्वीर मुंबई की है। महाराष्ट्र में भी कोरोना को लेकर गंभीर स्थिति है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos