भोपाल त्रासदी के 36 साल: मौत का मंजर दिखाती 1984 की वो खौफनाक रात
भोपाल, मध्य प्रदेश. शायद सदियों तक भोपाल गैस कांड का असर रहेगा! दुनिया के इतिहास में सबसे भीषणतम त्रासदी कहे जाने वाले भोपाल गैस कांड का असर आज भी उन परिवारों की पीढ़ी में देखा जा सकता है, जो गैस से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। 3 दिसंबर को इस त्रासदी के 36 साल पूरे हो जाएंगे। बता दें कि 2-3 दिसंबर, 1984 की दरमियानी रात जेपी नगर के सामने स्थित यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड(यूका) के कारखाने में एक टैंक से जहरीली गैस मिथाइल आइसोसाइनेट(MIC) लीक हुई थी। जैसे ही यह हवा में घुली...भोपाल में मीलों तक इसका असर हुआ। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। आंखों में जलन हुई। देखते ही देखते पूरे शहर में भगदड़ मच गई। जो भाग सका...वो बच गया। जो नहीं भाग सके, वे मर गए। कुछ इतनी बुरी तरह प्रभावित हुए कि जब तक जिंदगी रही, तकलीफ झेलते रहे। आइए देखते हैं गैस कांड की कुछ पुरानी और कुछ नई पीढ़ी की तस्वीरें...
112

भोपाल गैस कांड के खौफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हादसे में 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
212
यह तस्वीर दिखाती है कि जहरीली गैस का असर कई पीढ़ियों तक रहेगा।
312
गैस के असर से बच्चों में विकलांगता देखी गई।
412
भोपाल में ऐसे एक नहीं, कई बच्चे हैं...जो गैस कांड का दंश झेल रहे हैं।
512
ऐसे बच्चे जी तो रहे हैं, लेकिन की जिंदगी में कुछ कम कष्ट नहीं है।
612
यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में बिखरा पड़ा सामान।
712
यह है वो मौत की फैक्ट्री, जिसने भोपाल की हवा में जहर घोल दिया।
812
इस तरह बिछ गई थीं लाशें कि देखने वालों की रूह कांप उठी थी।
912
कई मासूम ठीक से आंख भी नहीं खोल पाए थे कि उनकी मौत हो गई।
1012
इंसानों के साथ हजारों जानवर भी मरे थे।
1112
अपने बच्चों को इस तरह मरते देखकर मां-बाप का जैसा कलेजा फट पड़ा था।
1212
यह तस्वीर भोपाल गैस कांड का प्रतीक बन गई है।
Latest Videos