- Home
- States
- Madhya Pradesh
- मौत का मंजर : बस में फंसीं थीं लाशें और सड़क पर बिखरा था खून, चीख रहे थे महिला-बच्चे
मौत का मंजर : बस में फंसीं थीं लाशें और सड़क पर बिखरा था खून, चीख रहे थे महिला-बच्चे
रीवा (मध्य प्रदेश). रीवा में गरुवार सुबह हुए बस-ट्रक का दर्दनाक हादसे का सीन बड़ा ही खौफनाक और दिल दहलाने वाला था। हर तरफ खून से लहूलुहान लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। इस एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
16

हादसे के काफी देर तक घायल बस के अंदर फंसे रहे। लेकिन हादसे की सूचना मिलते ही वहां पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को निकालकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
दरअसल, यह एक्सीडेंट गुढ़ रोड के नजदीक गरुवार सुबह 6:30 बजे हुआ। कुछ लोग नींद में थे कुछ आपस में बात कर रहे थे। बस का चालक तो अपनी मस्ती में रफ्तार से गाड़ी दौड़ा रहा था। लेकिन अचानक वह अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टक राया।
36
घायल लोगों ने बताया हादसा इतना खतरनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर की भी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद लोग बुरी तरह से बस में फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाकर जेसीबी से बस को पीछे किया और लाशों को बाहर निकला।
46
टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि किसी की खोपड़ी फूट गई तो किसा हाथ-पैर टूट गया। हर तरफ लोग दर्द से कराहते पड़े थे।
56
एसपी अबिद खान ने बताया कि बस रीवा से सीधी जा रही थी। यात्रियों ने बताया बस में करीब 50 यात्री सवार थे। इसमें यात्री रीवा, सीधी और जबलपुर के बाताए जा रहे हैं।
66
हादसे का पता चलते ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करके दुर्घटना पर शोक जताया। उन्होंने लिखा-सभी घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। पीड़ित परिवारों को भी हर संभव मदद देने के लिए कहा गया है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos