- Home
- States
- Madhya Pradesh
- इन 2 दुल्हनों ने हर किसी को बना दिया दीवाना, दोनों को देख नाचने लगे दूल्हे, लोग बोले दिल जीत लिया...
इन 2 दुल्हनों ने हर किसी को बना दिया दीवाना, दोनों को देख नाचने लगे दूल्हे, लोग बोले दिल जीत लिया...
खंडवा (मध्य प्रदेश). आपने अभी तक कई अनोखी बारातें देखी होंगी। लेकिन मध्य प्रदेश की दो दुल्हनें ने जब अपनी बारात लेकर शादी के मंडप तक पहंची तो उनका हर कोई दीवाना हो गया। देखने वालों की भीड़ लग गई। यहां तक की दूल्हे भी उनको देख थिरकने लगे। दरअसल, यह अनोखी बारात खंडवा शहर में बुधवार को लगी थी। जहां दो सगी बहने साक्षी पाटीदार और सृष्टि पाटीदार की इस दिन एक साथ शादी थी। वह खुद दूल्हों की जगह अपनी बारात लेकर विवाह स्थल तक पहंची थीं।
15

दोनों घोड़ी पर सवार होकर हाथ में तलवारें लेकर बैंड-बाजे के साथ बारात लगा रहीं थीं। जिसने भी इन दुल्हनों को देखा वह इनकी तारीफ करने लगा। लोगों ने कहा-ऐसी होती हैं भारत की बेटियां।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
बता दें कि साक्षी ने आनंद के साथ तो सृष्टि ने शशांक के साथ शादी के सात फेरे लिए। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की सारी रस्में अदा की।
35
दोनों बहनों ने अपनी शादी में पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया। निमंत्रण कार्ड को पेपर की जगह, कपड़े के रुमाल पर छपवाया था। जिसकी चर्चा हर मेहमान कर रहा था। अपने शादी में पहुंचे लोगों के लिए छाया वाले और औषधीय पौधे भी भेंट किए। इनमें पीपल,नीम और तुलसी के पौध थे।
45
मीडिया से बात करते हुए दुल्हन ने कहा-हमने यह पहले पर्यावरण को बचाने के लिए की है। ताकि हर कोई चाहे वह लड़की हो या लड़का सब अपनी शादी धूमधाम से करें। लेकिन पर्यावरण का भी ध्यान रखें।
55
दुल्हनों के पिता ने कहा कि यह पाटीदार समुदाय की एक लंबी परंपरा है। सरकार और हमारी दोनों की जिम्मेदारी है कि वह 'बेटी बचाओ' के अपने अभियान में सरकार की मदद करे। बेटियों को समाज में पुरुषों के समान माना जाना चाहिए।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos