- Home
- States
- Madhya Pradesh
- इस उल्लू की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, इतने में रईस लोग रोल्स रॉयस जैसी महंगी कार खरीद लेते हैं
इस उल्लू की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, इतने में रईस लोग रोल्स रॉयस जैसी महंगी कार खरीद लेते हैं
उज्जैन, मध्य प्रदेश. दुर्लभ वन्यजीवों की जिंदगी तस्करों के कारण खतरे में हैं। वन्य विभाग और STF ने ऐसे ही एक तस्कर गिरोह को पकड़ा है, जो दुर्लभ वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े हैं। इस 10 सदस्यीय गिरोह में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से दुर्लभ दो मुंहा सांप और सुनहरा उल्लू बरामद किया गया है। इस एक सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए होती है। वहीं, यह सुनहरा उल्लू करीब 3 करोड़ रुपए में बेचा जाता है। हालांकि यह एक अपराध है। इन दुर्लभ वन्यजीवों का इस्तेमाल सेक्सवर्धक दवाओं और जादू-टोना में इस्तेमाल किया जाता है। आरोपियों में वन विभाग के एक पूर्व रेंजर का बेटा भी शामिल है। राजगढ़ का रहने वाला यह आरोपी ही गैंग को चला रहा था। STF ने ग्राहक बनकर इस गिरोह को दबोचा। समझ सकते हैं कि इतनी कीमत में रोल्स रॉयस जैसी महंगी कार खरीदी जा सकती है।

पकड़े गए तस्कर इन दुर्लभ वन्यजीवों का सौदा कर चुके थे। सुनहरा उल्लू कम देखने को मिलता है। अंधविश्वास के चलते इसका इस्तेमाल जादू-टोना में किया जाता है।
वहीं, दो मुंहा सांप(सेंडबोआ) भी धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। माना जाता है कि इसका इस्तेमाल सेक्सवर्धक दवाइयों में होता है। इसकी तस्करी चीन सहित तमाम बाहरी देशों में होती है।
इस गिरोह का मुखिया 44 वर्षीय मुकेश श्रीवास्तव है। राजगढ़ के रहने वाले मुकेश के पिता वन विभाग में पूर्व रेंजर रहे हैं। इसलिए इसे जीवों की अच्छी जानकारी है। इसके अलावा सनावद निवासी वैभव चौहान, इंदौर निवासी मनोज गिरी, इंदौर निवासी रेखा पति औंकारलाल माली, मानपुर निवासी रश्मि पिता नानूराम यादव, इंदौर निवासी सुधा पति शेष नारायण पांडे, इंदौर निवासी निलिमा पति करण माली, देवास निवासी करण पिता किशनलाल और सोनकच्छ निवासी राजकुमार मालवीय भी पकड़े गए हैं।
सुनहरे उल्लुओं का शिकार लगातार बढ़ रहा है। यह दुर्लभ प्राणी भी विलुप्त होता जा रहा है।
STF निरीक्षक दीपिका शिंदे और अन्य अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को वन विभाग की टीम के हवाले किया गया है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।