MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • पाकिस्तानी गर्ल और भोपाली लड़के की लव स्टोरी, सरहद के तनाव-राजनीति और कोरोना को पार कर बने हमसफर

पाकिस्तानी गर्ल और भोपाली लड़के की लव स्टोरी, सरहद के तनाव-राजनीति और कोरोना को पार कर बने हमसफर

भोपाल (मध्य प्रदेश). अक्सर आपने फिल्मों प्यार के लिए कई  डायलॉग सुने होंगे। जहां हीरो कहता है कि 'जब बात मोहब्बत की हो तो उसका रास्ता कोई सरहद कोई दीवार नहीं रोक सकती'। लेकिन इस शायरी को सच कर दिखाया है रियल लाइफ में एक प्रेमी जोड़े ने। जब पाकिस्तानी लड़की और भारत के लड़के को एक दूसरे से प्यार हो गया तो उनको हम सफर बनने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्यार की खातिर प्रेमी जोड़ा सरहद के तनाव, राजनीति और कोरोना जैसी महामारी को भी पार कर गए। 8 साल के लंब इंतजार के बाद इस कपल ने 2 फरवरी 2021 को शादी कर पति-पत्नी बन गया है। वैलेंटाइन-डे के मौके पर हम आपको इस दिलचस्प प्रेम कहानी से रूबरू कराने जा रहे हैं...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 14 2021, 05:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17


दरअसल, यह लव स्टोरी भोपाल के तारिक और कराची की रहने वाली हीरा की है। जिनकी प्रेम कहानी आज से आठ वर्ष पहले एक हुक्का लाउंज में शुरू हुई थी। हीरा 2013 में भोपाल में रहने वाली अपनी नानी के घर आईं हुई थीं। जहां वह अपनी सेहलियों और दोस्तों के साथ बिट्‌टन मार्केट के एक हुक्का लाउंज में पार्टी करने के लिए गईं थीं। इसी दौरान एक कॉमन फ्रेंड ने तारिक और कराची की हीरा की मुलाकात कराई थी। फिर क्या था दोनों एक-दूसरे से फोन पर खूब बातें करने लगे और अच्छे दोस्त बन गए। धीरे-धीरे यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। (दैनिक भास्कर के हवाले से)

27


जब साल 2017 में हीरा वापस अपने देश और घर  पाकिस्तान जाने लगीं तो तारिक की आंखें नम हो गईं। वह एक दूसरे की जुदाई बर्दास्त नहीं कर पा रहे थे। तारिक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हीरा ने इस दौरान मुझसे कहा कि अपनी अम्मी से तो एक बार मिलवा दो। जब दोनों आपस में मिलीं तो दोनों भावुक थीं, क्योंकि मैंने पहले अपनी अम्मी को हीरा के बारे में बताकर रखा था। अम्मी ने हीरा से कहा कि बेटी तुम मेरे घर की बूह बनोगी क्या। हीरा ने कहा मैं आपकी बहू बनने के लिए तैयार हूं। इतना कहकर वह अपने देश पाकिस्तान चली गई।

37


करीब एक साल बात 2018 में हीरा फिर भारत आई। इस दौरान दोनों एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने लगे। इसके बाद दोनों के घरवालों ने तारिक और हीरा की शादी के बार में बातचीत की और विवाह के लिए तारीख निकालने लगे। लेकिन इसी दौरान  14 फरवरी 2019 को पुलवामा में अटैक हो गया। जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। फिर कुछ दिन बाद ही भारत ने 26 फरवरी  एयर स्ट्राइक कर दी। जिससे माहौल और ज्यादा गरम हो गया। इसी बीच हीरा के पाकिस्तान जाने की बातें होने लगीं। लेकिन क्या करें देश लौटन था और निकाह भी करना था। 

47


 किसी तरह  2 मार्च 2019 को 24 घंटे में तारिक और हीरा का निकाह हो गया। जिसके बाद हीरा अपनी नानी के घर रहने लगी। दोनों के परिजनों ने कहा कि अब शादी की बाकी की रस्में बाद में करेंगे। लेकिन इसी दौरान देश में  CAA-NRC वाला कानून पास हो गया। जिसको लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन होने लगा। जिसके चलते घरवालों ने शादी की रस्मों को आगे बढ़ा दिया। 
 

57


जैसे-तैसे CAA-NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थमा ही था कि कोरोना महामारी ने अपने पैर पसार लिए। जिसके बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने लॉकडाउन कर दिया। इस तरह हमारी शादी फिर रुक गई। निकाह के करीब दो साल तक हम लोगो को को शादी करने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिर कहीं जाकर 2 फरवरी 2021 को शादी कर एक दूसरे के पति-पत्नी बन पाए।
 

67


हीरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जैसा टीवी न्यूज और सोशल मीडिया में दिखाते हैं वैसा कुछ भी नहीं है। वह लोग दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाते हैं। जितनी तल्खी दिखाते हैं उतनी असल में ही नहीं। भारत के नागरिक काफी अच्छे हैं, और पाकिस्तान में भी इंडिया के लिए इतनी नफरत नहीं है। मेरी अम्मी भोपाल की ही रहने वाली हैं। मेरा बचपन भी यहीं गुजरा है। इसलिए मुझे भोपाल बहुत पसंद है।
 

77


तारिक ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि जब वह सिटी स्पेसिफिक वीजा के लिए भोपल एसपी ऑफिस पहुंचे थे। यहां एक अफसर ने मुझसे पूछा कि तुमने आखिर पाकिस्तानी लड़की से ही शादी क्यों की है। तो मैंने मजाकिए अंदाज में उनको जवाब दिया कि जब पाकिस्तानी सानिया मिर्जा को हमारे देश से ले जा सकता है तो क्या हम उनके देश की बेटी को नहीं ला सकते। मैंने सानिया का बदला पूरा किया है।
 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Haridwar Sant Sammelan: CM मोहन यादव ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर, सिंहस्थ-2028 को मिली शुभकामनाएं
Recommended image2
CM Mohan Yadav in Haridwar: हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव संग मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश
Recommended image3
MP के सागर में भयानक हादसाः स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्टाफ नर्स दीपशिखा चाधर का मर्डर
Recommended image4
MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
Recommended image5
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved