MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • 11वीं की छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा-भारत माता की जय...क्योंकि वो सेना में जाना चाहती थी

11वीं की छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा-भारत माता की जय...क्योंकि वो सेना में जाना चाहती थी

सोलापुर, महाराष्ट्र. आवारा लड़कों की छेड़छाड़ से परेशान 11वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। लड़की ने एक सुसाइड नोट छोड़ा। इसमें भारत माता की जय लिखा। लड़की सेना में जाना चाहती थी, लेकिन इस घटना के बाद डर गई थी। मामला सोलापुर जिले के पंढरपुर का है। पंढरपुर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत भसमी ने बताया कि रविवार को तीनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने 7 दिसंबर को फांसी लगाई थी। लेकिन 5 दिन बाद लड़की का सुसाइड नोट सामने आया। इसमें उसने अपने माता-पिता से भी माफी मांगी। लड़की के पिता पंचर की दुकान चलाते हैं। 17 साल की स्वप्नाली सत्यवान का शव घर में पंखे से लटका मिला था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 14 2020, 09:48 AM IST| Updated : Dec 14 2020, 10:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

पुलिस ने बताया कि घटना के 5 दिन बाद लड़की के परिजनों को सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा कि सेना की वर्दी और तिरंगे के बैज का उसका सपना सच नहीं होगा। वो तीन लोगों की छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड कर रही है। आगे पढ़ें छेड़छाड़ और रेप से जुड़ीं कुछ अन्य घटनाएं...

29

अमेठी, उत्तर प्रदेश. शादी से लौट रहीं दो सगी बहनों के साथ गांव के ही 5 युवकों ने जोर-जबर्दस्ती करने की कोशिश की। लेकिन नाबालिग लड़कियों के साथ मौजूद उनके 12 वर्षीय भाई की बहादुरी से वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। भाई के चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़कर घटनास्थल पहुंचे। इससे दरिंदे भाग गए। घटना जिले के जामो थानांतर्गत एक गांव में कुछ दिन पहले हुई थी। पीड़ित लड़कियां दूसरे गांव में किसी शादी में शामिल होने गई थीं। लौटते समय आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया। जब भाई ने विरोध किया, तो उसका गला दबाने की कोशिश की। 

39

मुंबई. तीन साल की बच्ची से रेप के आरोप में कोर्ट ने 20 वर्षीय युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। घटना 2018 की है, तब बच्ची की उम्र तब 3 साल थी। बच्ची आरोपी को भाई कहती थी। घटना के वक्त आरोपी का दोस्त भी मौजूद था। वो निगरानी करता रहा। एक अन्य नाबालिग ने बच्ची से रेप की कोशिश की। बच्ची घायल हालत में बिल्डिंग के कॉमन एरिया में मिली थी। 

49

सूरत, गुजरात. यहां 17 साल की लड़की के किडनैप और फिर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी शातिर बदमाश है। वो कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से छूटकर आया था। उस पर हत्या के दो केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल पहुंचा दिया है। पीड़िता मान दरवाजा इलाके की रहने वाली है। वो 19 नवंबर को घर से लापता हो गई थी। आरोपी का नाम भूपत उर्फ भोपो पुत्र नानजी राठौड़ है। वो भी पीड़िता के ही इलाके में रहता है। आरोपी उसे झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। 

59

बलरामपुर, छत्तीसगढ़. यहां 9वीं की छात्रा के साथ 8 युवकों द्वारा गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में अभी 2 आरोपी पकड़े जा सके हैं। लड़की 20 नवंबर को घर से बिना बताए गायब हो गई थी। पुलिस की पड़ताल में मालूम चला कि पीड़िता अंबिकापुर के गांधीनगर में अपनी सहेलियों के साथ रह रही है। पुलिस ने जब उसे बरामद किया, तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ। लड़की ने बताया कि 20 नवंबर को अंबिकापुर में उसे परसोड़ी निवासी सिद्धांत सागर उर्फ अमरेश (22) अपने साथ ले गया और फिर रेप किया। इसके बाद 7 अन्य लोगों ने भी रेप किया।

69

चुरू, राजस्थान. पिछले महीने जिले के सरदारशहर में 5 साल की मासूम के साथ 10 साल के बच्चे द्वारा रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। दोनों बच्चे पड़ोसी हैं। कहा जा रहा है कि वो दोनों खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी बच्चा लुकाछुपी के बहाने पीड़िता को पड़ोसी के सूने मकान में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया गया। इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादी भागकर घटनास्थल पर पहुंचीं। वे बच्ची को अपने साथ लेकर आईं और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

79

साहेबगंज, झारखंड. जिले के मंडरो इलाके में 6 लोगों पर एक नाबालिग से गैंग रेप का आरोप सामने आया था। घटना 21 अक्टूबर की रात 8 बजे हुई थी।  मिर्जा चौकी में इसकी FIR दर्ज कराई गई थी। पीड़िता ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ किसी काम से घर से निकली थी। रास्ते में एक मंदिर के पास कुछ लोग सोते दिखे। उसे देखकर वे उठ गए। जब वो आगे पहुंची, तो एक बाइक और स्कूटी पर 6 लोग आए। उन्होंने दोस्तों को मारपीट करके भगा दिया। इसके बाद वे उसे उठाकर भुतहा छिलका के पास नाले के ऊपर एक खेत में ले गए। वहां उसके साथ गैंग रेप किया गया। 

89

जशपुर, छत्तीसगढ़. कुछ दिन पहले पत्थलगांव इलाके में दोस्त की 9 साल की बेटी के साथ रेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया था। पत्थलगांव के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि आरोपी गुरबारू राम टुकुपखना गांव का रहने वाला है। उसकी और पीड़ित बच्ची के पिता के बीच दोस्ती थी। आरोपी मछली पकड़ने के बहाने बच्ची और उसकी सहेली को अपने साथ ले गया था। इस बीच पीड़ित की सहेली घर लौट आई। मौका पाकर आरोपी ने बच्ची से रेप किया।

99

बिलासपुर, छत्तीसगढ़. पिछले दिनों अपनी 13 साल की बीमार बेटी के साथ रेप (minor rape) करने वाले एक पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी बेटी को अस्पताल से दिखाकर घर लौट रहा था। रास्ते में वो उसे घुमाने के बहाने जंगल ले गया। वहां उसने रेप किया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़ा था। तखतपुर निवासी आरोपी ऑटो चलाता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved