MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • मुंबई में खतरनाक थर्ड वेव: पलायन करने लगे मजदूर, बोले-यहां रहे तो भूखे मर जाएंगे..आने लगीं बेबसी की तस्वीरें

मुंबई में खतरनाक थर्ड वेव: पलायन करने लगे मजदूर, बोले-यहां रहे तो भूखे मर जाएंगे..आने लगीं बेबसी की तस्वीरें

मुंबई (महारष्ट्र). देश में महामारी के नए वैरियंट ओमिक्रॉन की वजह से आई तीसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में कोरोना की थर्ड वेव बेकाबू होती दिख रही है। क्योंकि देशभर से आधे से ज्यादा मामले तो यहीं से सामने आ रहे हैं। खासकर में मुंबई में तो जिस रफ्तार से संक्रमण बढ़ रहा है उसे देखकर लगने लगा है कि यह दूसरी लहर से भी ज्यादा तबाही मचा सकती है। जिसके चलते मुंबई में प्रवासी मजदूरों को खौफ सताने लगा है। उन्हें डर है कि कहीं पहले की तरह ही अचानक लॉकडाउन लग गया तो वह कैसे अपने गांव और घर पहुंच पाएंगे। इसलिए अब यह मजदूर हजारों की संख्या में पलायन करने लगे हैं। देखिए तीसरी लहर के खौफ में सामने आने लगीं बेबसी की तस्वीरें...  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 07 2022, 12:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

दरअसल,  मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं पूरे राज्य में 36 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। मीडिया में खबरें चलने लगी हैं कि कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन लगाने पर फैसला ले सकते हैं। बस यही डर प्रवासी मजदूरों में बैठ गया है और वह समय रहते अपने गांव लौटने लगे हैं। गुरुवार रात मुंबई रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में मजदूर अपना सामान लेकर डटे रहे। अचानक भीड़ को देखकर पुलिस ने उनपर डंडे भी बरसाए, लेकिन वह नहीं हटे। सभी की यह कोशिश थी कि जल्द से जल्द उनको टिकट मिल जाए और वो अपने घर पहुंचे।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

मुंबई पुलिस ने मजूदरों को हर तरफ से समझाया, इतना ही नहीं बल का प्रयोग भी किया, लेकिन वह ठस से मस नहीं हुए। वह पुलिस अधिकारियों से कहने लगे कि गर मुंबई में लॉकडाउन लग गया, तो वे भूखे मर जाएंगे। हम नहीं चाहते कि पहली और दूसरी लहर की तरह हमें पैदल जाना पड़े। अगर लॉकडाउन लगा तो हमे काम धंधा नहीं मिलेगा और फिर भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।

38

बता दे कि कड़ाके की ठंड होने की बजाय भी मुंबई के कुर्ला में लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर प्रवासियों की भीड़ रात 8 बजे से ही उमड़ने लगी थी।  उन्हें ठंड की कोई परवाह नहीं थी, बस उनके चेहरे पर यही चिंता थी कि उन्हें टिकट मिल जाए और अपने घर पहुंचे।  
 

48

लोकमान्य तिलक स्टेशन पर इतनी संख्य में प्रवासी पहुंच रहे थे कि यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में खासी परेशानी हुई। घर जाने डर सता रहे इन मजूदरों के सिर से लेकर हाथ में बोज था। किसी ने अपने सिर पर बोरा, बैग पकड़ रखा था तो किसी ने अटैची, बाल्टी और अपने बच्चों को पकड़ रखा था। 

58

मुंबई रेलवे स्टेशनों पर घर जाने वालों में सबसे ज्यादा मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के शामिल हैं। वह स्टेशन के बाहर डेरा जमाए पूरी रात डटे रहे। कोई लेटा था, तो कोई बैठा था सभी यह बातें कर रहे थे कि कब अपने घर पहुंचेंगे।  हर कोई टिकट और ट्रेन मैं बैठने की जद्दोजहद में लगा हुआ था।

68

आलम यह था कि जैसे ही यूपी-बिहार की ट्रेन आई तो सैंकड़ों की संख्या में मजदूर बिना टिकट ही सावर होने लगे। पुलिस ने डंडे भी बरसाए लेकिन उसका भी उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। देखते ही देखते ही चंद मिनटों में जनरल डिब्बे खचाखच भर गए। आलम यह था कि घर जाने की जल्दबादी में कोरोना की सारी गाइडलाइन टूट रही थीं। कइयों के चेहर पर कोई मास्क तक नहीं था।
 

78

बता दें कि दो दिन पहले मंगलवार को मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि राज्य सरकार और नगरीय निकाय की ओर से केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉककडाउन लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि आज कोई भी लॉकडाउन नहीं चाहता है और निश्चित तौर पर इसे नहीं लगाया जाना चाहिए लेकिन संक्रमण में बेतहाशा वृद्धि होती है तो फिर लॉकडाउन के अलावा कोई उपाय नहीं है। शायद इसी डर के चलते प्रवासी मजदूर मुंबई छोड़ने लगे हैं।

88

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 36265 नए केस मिले। जबकि 8907 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। राज्य में 13 मरीजों की मौत हुई है। जबकि मुंबई में गुरुवार को 20181 नए मरीज मिले। इसके साथ ही चार मरीजों की हुई है। पूरे प्रदेश में अभी 114847 एक्टिव केस हैं। अब तक महाराष्ट्र में 6793297 मरीज मिले और इलाज के बाद 6533154 मरीज ठीक हुए हैं।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
दिवाली ही नहीं, नवरात्रि-क्रिसमस पर भी सड़क पर पटाखे फोड़ने पर कोर्ट का बैन!
Recommended image2
Imran Khan Interview: आखिर ऐसा क्या हुआ कि लाइमलाइट से दूर हो गए आमिर खान के भांजे?
Recommended image3
Mumbai CJP Protest Row: आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, क्यों?
Recommended image4
Who Is Sachin Waze: ₹90 हजार सैलरी, BMW और 5-स्टार होटल! पूर्व पुलिस अधिकारी की लग्जरी लाइफस्टाइल फिर चर्चा में क्यों?
Recommended image5
चलती एंबुलेंस से स्ट्रेचर समेत सड़क पर गिरा मरीज! रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved