MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • ये है ऑनलाइन गेम का दिलचस्प प्यार: न देखा न कोई मुलाकात, फिर भी साथ जीने-मरने की खाईं कसमें

ये है ऑनलाइन गेम का दिलचस्प प्यार: न देखा न कोई मुलाकात, फिर भी साथ जीने-मरने की खाईं कसमें

पुणे (महाराष्ट्र). अभी तक आपने ऑनलाइन गेम की लत में लोगों को जान गंवाने और पैसा गंवाने के बारे में कई बार सुना होगा। लेकिन महाराष्ट्र के बारामती से अब जो खबर सामने आई है, वह बड़ी ही दिलचस्प है। जहां ऑनलाइन गेम ने लड़का-लड़की को इस तरह दीवाना बनाया कि वह एक-दूजे से बेपनाह मोहब्बत करने लगे। साथ जीने मरने की कसमें खा ली, जबकि एक दूसरे की कभी ना मुलाकात हुई और ना देखा। दोनों की यह लव स्टोरी कई सालों आई सुपरहिट फिल्म 'सिर्फ तुम' की याद दिलाती है। पढ़िए अपने प्यार को आखिरी मंजिल तक पहुंचने के लिए प्रेमी जोड़े को क्या-क्या करना पड़ा...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 27 2021, 11:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, यह अनोखी लव स्टोरी एक मराठी लड़के और हरियाणवी छोरे की है। जहां महाराष्ट्र के बारामती जिले के भिगवन गांव के निवासी लड़के को हरियाणा के भिवानी जिले की लड़की से प्यार हो गया।  जून 2020 में में वह लॉकडाउन के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों को ही ऑनलाइन  फ्री फायर गेम  खेलने का बेहद शौक है। गेम खेलते-खेलते दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई।

26

ऑनलाइन गेम के दौरान लड़का-लड़की ने एक दूसरे का नंबर लिया और चैटिंग शुरू कर दी। कुछ ही समय वह एक दूसरे को जी जान से ज्यादा चाहने लगे। साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। जबकि अभी तक उनकी कोई मुलाकात तक नहीं हुई थी। घंटों  बातें करने लगे और फिर शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों के परिवार को इस बात की भनक तक नहीं थी।
 

36

बता दें कि कुछ दिन पहले लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी। लेकिन लड़की इस शादी को करने के लिए राजी नहीं थी। फिर उसने घर से भागने का फैसला किया और हजारों मील दूर हरियाणा से महाराष्ट्र के पुणे जिले में लड़के के बताए पते पर जा पहुंची। पुणे  रेल्वे स्टेशन पर वह पूरे एक साल बाद पहली बार मिले। इसी दौरान लड़के के मामा ने दोनों को देख लिया और उन्हें पकड़कर अपने घर ले गए।
 

46

वहीं लड़की के घरवालों को इस बात की भनक तक नहीं की उनकी बेटी कहां गई। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन से उसका पता लगा लिया। इसके बाद लड़की के माता-पिता उसे मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन वह नहीं मानी। कहने लगी की अब शादी तो इसी से करूंगी, आप साथ दो या नहीं। लड़की के घरवाले निराश होकर वापस अपने घर आ गए।

56

बता दें कि दोनों की बालिग हैं, लडकी की उम्र 21 साल है, इसलिए वह अपनी मर्जी से शादी करने का फैसला ले सकती है। लेकिन लड़का अबी सिर्फ 19 साल का है, जो कानून के हिसाब से शादी नहीं कर सकता है। हालांकि दोनों ने अभी शादी नहीं कि है, इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं सकती है। 
 

66

शादी के लिए मियां बीबी तो राजी हो गए, लेकिन दोनों के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं। कानून अड़चन बीच में आने के बाद दोनों ने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया है। साथ ही कहा कि वह अब कुछ समय बाद कानून के हिसाब से अपनी शादी करेंगे।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved