- Home
- States
- Maharastra
- यह तस्वीर मानसून के स्वागत की तैयारियों की है, ये लोग इसलिए गंदे नाले में उतरते हैं, ताकि बारिश परेशानी न लाए
यह तस्वीर मानसून के स्वागत की तैयारियों की है, ये लोग इसलिए गंदे नाले में उतरते हैं, ताकि बारिश परेशानी न लाए
मुंबई. यह तस्वीर मानसून के स्वागत की तैयारियों की है। बारिश से पहले नालों की साफ-सफाई तेज हो गई है। बारिश आपकी जिंदगी में खुशियां लाए..तकलीफ नहीं, इसलिए सफाई कर्मचारी युद्धस्तर पर नालों की सफाई में लगे हैं। बता दें कि देश में दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक हो चुकी है। रविवार को केरल में मानसून पहुंच गया है। इसके चलते केरल सहित कई राज्यों में मानसूनी हवाओं ने गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई। केरल के 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, मलप्पुरम और कन्नूर शामिल हैं। बता दें कि मौसम विभाग समय-समय पर अलर्ट जारी करता है। ये अलर्ट होते हैं- रेड, येलो या ऑरेन्ज अलर्ट। यलो का मतलब है कि बारिश होगी। प्री मानसून के चलते यूपी, दिल्ली, मप्र और अन्य राज्यों में तापमान में गिरावट आई है। आइए आगे देखें देश में मानसून की तैयारियों और प्री मानसून की कुछ तस्वीरें

मानसून का असर उत्तरभारत में भी देखने को मिला। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की बारिश हुई। यह तस्वीर मुंबई में मानसून के पहले नालों की साफ-सफाई की है।
दिल्ली में हल्की बारिश के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश में भींगता कनॉट प्लेस।
मानसून के 3 या 4 जून को उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात व सौराष्ट्र के तट क्षेत्र से टकराने की उम्मीद है। इसका असर मध्य प्रदेश पर भी दिखाई देगा। यह कुछ महीने पुरानी तस्वीर भोपाल की बड़ी झील की है।
जयपुर के प्रसिद्ध गलताजी मंदिर में आराम फरमाती बंदरों की टोली।
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। मौसम अब करवट बदल रहा है।
यह तस्वीर मुंबई की है। बारिश से पहले बीएमसी ने नालो की साफ-सफाई शुरू करा दी है।
यह तस्वीर नई दिल्ली की है। हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई निजात।
यह तस्वीर अजमेर की है। बहुत जल्द बारिश पानी की किल्लत से छुटकारा दिलाएगी।
यह तस्वीर नोएडा की है। आसमान पर डेरा जमाए बादल।
यह तस्वीर भी नई दिल्ली की है। बारिश ने टेम्परेचर किया डाउन।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।