- Home
- States
- Maharastra
- ऐसी है मुंबई, तूफान से डरकर सब समुद्र से दूर भाग रहे थे और ये लड़की नाच रही थी, अक्षय कुमार ने कही यह बात
ऐसी है मुंबई, तूफान से डरकर सब समुद्र से दूर भाग रहे थे और ये लड़की नाच रही थी, अक्षय कुमार ने कही यह बात
मुंबई. फिल्मी सितारों की दुनिया मुंबई में 129 साल बाद इतना भयंकर तूफान आया है। चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण मुंबई और आसपास 120 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। ये हवाएं इतनी तेज थीं कि लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए। ठेले पलट गए..होर्डिंग उखड़कर गिर पड़े। पेड़ उखड़कर गाड़ियों पर जा गिरे। हालांकि यह अच्छी बात रही कि निसर्ग का रौद्र रूप कमजोर पड़ गया और मुंबई के अलावा आसपास के इलाकों में भारी तबाही होने से बच गई। मौसम विभाग के साइक्लोन ई-एटलस के अनुसार इससे पहले 1891 में समुद्री तूफान आया था। उसके बाद अब अरब सागर में महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में ऐसी स्थिति बनी। तूफान के खतरे को देखते हुए कई कलाकारों ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी। अक्षय कुमार ने कहा कि तूफान की हानि से बचना है, तो सरकार की गाइडलाइन का पालन करें। इस आपदा से निपटने महाराष्ट्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 20 टीमें तैनात हैं। 7 टीमें अकेले रायगढ़ और मुंबई में लगाई गई हैं। बेशक मुंबई में निसर्ग का खतरा कम हो गया है, लेकिन अगले 24 घंटे तक पुणे, नासिक, अहमदनगर आदि को अलर्ट किया गया है। निसर्ग का असर गुजरात में भी है। इस तूफान के कारण मध्य प्रदेश तक बारिश हो रही है। देखें कुछ तस्वीरें...

लोग तूफान से बचाने भाग रहे थे और यह लड़की समुद्र के तट पर फोटो खिंचाव रही थी। अक्षय कुमार ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी थी।
यह मुंबई का हाल है। पेड़ उखड़कर गाड़ियों पर गिर पड़े।
मुंबई निसर्ग तूफान से बचने समुद्रीय तटों से दूर जाते लोग।
तूफान से बचने बच्चों को लेकर इस तरह भागना पड़ा।
मुंबई के अलीबाग में मछुआरों ने अपनी नावें समुद्र से निकालीं।
इस तरह चलीं तूफान हवाएं जैसे पेड़ ही उखड़कर उड़ जाएंगे।
यह तस्वीर मुंबई के गिरगांव की है।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से हवाई यात्राएं रोकी गईं।
यह मुंबई का निकटवर्ती अलीबाग बीच है।
तूफान को देखते हुए समुद्र से हटते मछुआरे।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।