MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sugar Price Hike
India 22 crew pirates
Rahul Gandhi Delhi pellet gun case
Rajasthan CJP volunteers attack
Mehul Choksi lawyer
Auraiya Double Murder Case
Batwara 1947 Box Office Collection
Imran Khan Hospital
US Iran sanctions
Awarapan 2 Box Office Collections
Mumbai Powai Assault Case
Hyderabad Aston Martin accident
News Pulse 10
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • किसी और की गलती मासूमों की जिंदगी कैसे छीन लेती है, ये शॉकिंग घटनाएं यही दिखाती हैं

किसी और की गलती मासूमों की जिंदगी कैसे छीन लेती है, ये शॉकिंग घटनाएं यही दिखाती हैं

मुंबई. बड़ों की एक गलती मासूम बच्चों की जिंदगी पर कैसे भारी पड़ जाती है...ये हादसे इसी के बारे में बताते हैं। पहला मामला मुंबई से सटे काशी मीरा इलाके का है। यहां खेलते हुए एक मासूम बच्ची सीवर लाइन के मेनहोल में गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। इस मामले में नगर निगम की लापरवाही सामने आई है। 4 साल की आफिफा के पिता मुस्तफा ने बताया कि दीपावली के अगले दिन वे उसे लेकर अपनी बहन के घर गए थे। वहीं पर मंगलवार शाम को यह हादसा हुआ। इस मामले में काशी मीरा पुलिस ने केस दर्ज करके जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाने के लिए मीरा भायंदर नगर निगम से जानकारी मांगी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि नगर निगम ने सौंदर्यीकरण के लिए मेनहोल के ढक्कन को हटाया था। इस पर दो दिन बाद जाली लगनी थी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 19 2020, 10:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

मेनहोल को खुला छोड़ना मासूम बच्ची की जिंदगी पर भारी पड़ा। वो खेलते हुए उसमें जा गिरी। जब वो नहीं मिली, तो परिजन उसे ढूंढ़ने लगे। बाद में मालूम चला कि वो मेनहोल में पड़ी है। आगे पढ़ें-खेल-खेल में मर गईं 3 साल की जुड़वां बच्चियां, यह घटना ALERT है कि छोटे बच्चों का रखें ध्यान

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

राजकोट, गुजरात. यह मामला दीपावली से पहले सामने आया था। मां दीपावली के लिए घर की साफ-सफाई में लगी थी। बाहर उसकी 3 साल की जुड़वां बेटियां निष्ठा और निहारिका खेल रही थीं। मां का पता तक नहीं चला कि वे दोनों कब पानी की टंकी में झांकते हुए गिर पड़ीं और डूबकर मर गईं। टंकी पर ढक्कन लगाना भूलना त्यौहार पर इस परिवार में मातम पसार गया। यह हादसा जिले के डोलासा गांव में हुआ। यहां रहने वाले विपुलभाई और उनकी पत्नी किरणबेन की तीन बेटियां हैं। इनमें से सबसे छोटी जुड़वां हादसे का शिकार हो गईं। लॉकडाउन के चलते यह परिवार लंबे समय से अपने पैतृक गांव डोलासा में रह रहा था। आगे पढ़ें-बैडमिंटन खेलते हुए कॉक दूर जा गिरी, मासूम उसे उठाने जैसे ही झुका...मौत बनकर आ गई पड़ोसी की कार

37

खेल-खेल में 7 साल के मासूम की एक्सीडेंट में मौत का यह मामला राजस्थान के जयपुर में सितंबर में आया था। बच्चा घर के बाहर बैडमिंटन खेल रहा था, तभी फॉरच्यूनर गाड़ी ने उसे कुचल दिया। हादसा करधनी इलाके में निवारू रोड स्थित सरस्वती नगर में हुआ था। फॉरच्यूनर ड्राइवर का ध्यान न मालूम कहा था कि उसे 20 फीट दूर खेल रहा बच्चा भी नहीं दिखा। बच्चे का नाम शिवराज सिंह उर्फ हनी था। आगे पढ़ें इसी हादसे के बारे में...

47

हादसे के बाद गली बच्चे के खून से सन गई। दूर उसकी चप्पलें पड़ी थीं। यह देखकर लोगों की रूह कांप उठी। आगे पढ़ें इसी हादसे के बारे में...

57

बच्चे के परिजनों ने आरोप लगाया था कि ड्राइवर कॉलोनी में 4-5 गाड़ियां पार्क कर देता था। इससे कॉलोनी का रास्ता बंद हो जाता था। आरोप है कि उसने जानबूझकर यह एक्सीडेंट किया। आगे पढ़ें इसी हादसे के बारे में...

67

शिवराज अपनी माता-पिता की इकतौली संतान था। वह पहली कक्षा का स्टूडेंट था। बच्चे के पिता रोहिताश सिंह एक फाइनेंस कंपनी में जॉब करते हैं। आगे पढ़ें इसी हादसे के बारे में...

77

बच्चे के दादा पृथ्वी सिंह ने बताया कि वे मूलरूप से झुंझुनूं के चिड़ावा स्थित सुल्ताना गांव के रहने वाले है। हालांकि यहां 15 साल से रहते आ रहे हैं।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maharashtra Tragedy: चट्टान किनारे पहुंचा बेटा, बचाने दौड़े मां-बाप भी गहरी खदान में गिरे; तीनों की मौत
Recommended image2
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
Recommended image3
अब 10-20 रुपए का 'खुला तेल' नहीं मिलेगा! इस राज्य में बैन, नियम तोड़ा तो सीधे जेल
Recommended image4
मुंबई के युवाओं के लिए बड़ा मौका! BMC देगी ₹61,500 महीना, जानें Gen Z Fellowship 2026 की डिटेल
Recommended image5
मुंबई में ट्रांसजेंडर बनकर घर में घुसा शख्स, ‘बुरी नजर’ का बहाना, फिर महिला से रेप, CCTV से खुला राज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved