MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • कब-कहां और कैसे हुआ साइरस मिस्त्री का एक्सीडेंट, कौन चला रहा था मर्सिडीज कार...हादसे के बाद की तस्वीरें

कब-कहां और कैसे हुआ साइरस मिस्त्री का एक्सीडेंट, कौन चला रहा था मर्सिडीज कार...हादसे के बाद की तस्वीरें

मुंबई. टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुंबई से सटे पालघर में एक सड़क हादसे में सायरस मिस्त्री की मौत हो गई। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकराई और यह हादसा हो गया। बता दें कि टक्कर के बाद मर्सिडीज के एयरबैग भी खुले, लेकिन फिर मिस्त्री समेत दो लोगों की की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें स्थानीय कासा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सायरस के इस तरह अचानक हुए निधन से कारोबारी जगत ही नहीं राजनीतिक लोगों में भी शोक की लहर है। जानिए क्या मर्सिडीज कार को महिला कर रही थी ड्राइव...

3 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : Sep 04 2022, 06:24 PM IST| Updated : Sep 04 2022, 07:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

कब और कहां हुआ सायरस मिस्त्री का एक्सीडेंट
दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा मुंबई अहमदाबाद हाइवे के रास्ते पालघर में सूर्या नदी पर बने पुल पर। दोपहर के करीब तीन बजे थे जब सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की तरफ आ रहे थे, तभी उनकी मर्सिडीज कार कासा के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मिस्त्री की मर्सिडीज बेंज GLC 220 कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

26

कब और कहां हुआ सायरस मिस्त्री का एक्सीडेंट
दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा मुंबई अहमदाबाद हाइवे के रास्ते पालघर में सूर्या नदी पर बने पुल पर। दोपहर के करीब तीन बजे थे जब सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की तरफ आ रहे थे, तभी उनकी मर्सिडीज कार कासा के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि मिस्त्री की मर्सिडीज बेंज GLC 220 कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

36

कार में कौन-कौन थे सवार, क्या मर्सिडीज को महिला कर रही थी ड्राइव
पालघर पुलिस ने बताया कि सायरस मिस्त्री जिस कार में सफर कर रहे थे, उस मर्सिडीज कार में चार लोग सवार थे। साइरस मिस्त्री के साथ उनके साथी जहांगीर दिनशा पंडोले की भी जान चली गई है। वहीं, अनायता पंडोले (महिला) और दरीयस पंडोले घायल हुए हैं। जिनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। मीडिाय के हवाले से बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के वक्त कार को शिकार हुई महिला ड्राइव कर रही थी। हालांकि अभी तक स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
 

46

कौन थे सायरस मिस्त्री...
बता दें कि साइरस मिस्त्री देश के एक जाने-माने व्यापारी और उद्योगपति थे।  वो शापूरजी पालोनजी ग्रुप के प्रमुख पालोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। उनका जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद वे सिविल इंजीनियरिंग और बिजनेस की पढ़ाई लंदन की।

56

टाटा ग्रुप के अब तक के सबसे यंग चेयरमैन थे साइरस 
 2019 में टाटा समूह के चेयरमैन बने थे, हालांकि अध्यक्ष रहते हुए उनका टाटा समूह मे विवाद शुरू हो गया था। जिसके चलते उन्होंने रतन टाटा ग्रुप छोड़ दिया था। वह टाटा ग्रुप के अब तक के सबसे यंग चेयरमैन थे।  150 साल से भी ज्यादा समय के इतिहास में साइरस मिस्त्री छठे ग्रुप चेयरमैन बने थे। 

66

पुल पर बने डिवाइडर से टकराई थी कार
तस्वीर में जो डिवाइडर पर लाल गोला लगा हुआ है इसी जगह मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सूर्या नदी के पुल पर बने डिवाइडर से सायरस मिस्त्री की मर्सिडीज कार  टकराई थी। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के वक्त कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी।


 

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved