CJP Mumbai Protest Ends: मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP का विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया। प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके ने मुंबई पुलिस को ‘थैंक यू’ कहा। अब संगठन ने आगे के आंदोलन का प्लान बताया है।

गांधी जयंती पर मुंबई के शिवाजी पार्क में शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन अब खत्म हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जुटे प्रदर्शनकारियों के बीच CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुंबई पुलिस के रवैये को लेकर खास संदेश दिया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुंबई पुलिस को ‘थैंक यू’ कहा।

CJP ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया था। पुलिस ने पहले प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बावजूद संगठन के समर्थक वहां पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर शिवाजी पार्क और दादर इलाके में पुलिस की तैनाती और बैरिकेडिंग की गई थी।

दीपके ने पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दीपके ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया। इससे पहले भी उन्होंने मुंबई पुलिस को लेकर कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस स्थिति को संभालेगी। यानी दिन की शुरुआत अनुमति को लेकर विवाद से हुई, लेकिन कार्यक्रम खत्म होने पर दीपके का पुलिस के लिए धन्यवाद देना चर्चा में आ गया। CJP के प्रदर्शन को कुछ फिल्मी हस्तियों का समर्थन भी मिला। नसीरुद्दीन शाह प्रदर्शन स्थल पर दीपके से मिले। शबाना आजमी और विशाल ददलानी समेत अन्य कलाकारों ने भी CJP के आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रखी।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: Azam Khan Sister House: खाली पड़ा है 5 हजार वर्गफीट का बंगला, अब नगर निगम करने जा रहा बड़ा काम

पुलिस से जुड़े घटनाक्रम भी रहे चर्चा में

प्रदर्शन से पहले दीपके के मरीन ड्राइव पर पुलिस के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर भी विवाद हुआ। दीपके की टीम ने उन्हें थाने ले जाने का दावा किया था, जबकि मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिए जाने से इनकार किया। पुलिस के मुताबिक वह वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

मुंबई के बाद अब आगे क्या?

CJP ने मुंबई के प्रदर्शन को अपने आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत बताया है। दीपके के मुताबिक, अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो अक्टूबर के अंत में दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने दूसरे शहरों में कार्यक्रम करने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा, पंजाब में परगट सिंह; कांग्रेस ने क्यों बदली टीम?